भाड़ा नर्धिारण नहीं होने पर जताया क्षोभ

Updated at :19 Jan 2016 8:36 PM
विज्ञापन
भाड़ा नर्धिारण नहीं होने पर जताया क्षोभ

भाड़ा निर्धारण नहीं होने पर जताया क्षोभ गोपालगंज. पेंशनर्स एसोसिएशन ने यात्री किराया भाड़ा का निर्धारण नहीं होने पर क्षोभ जताया है. पेंशनर्स एसोसिएशन का कहना है कि गत वर्ष यात्री किराया भाड़ा निर्धारण को लेकर डीएम के द्वारा पदाधिकारियों की बैठक किया गया, जिसमें जिला मुख्यालय से विभिन्न बाजारों ,प्रखंड और थाना मुख्यालयों, पटना, […]

विज्ञापन

भाड़ा निर्धारण नहीं होने पर जताया क्षोभ गोपालगंज. पेंशनर्स एसोसिएशन ने यात्री किराया भाड़ा का निर्धारण नहीं होने पर क्षोभ जताया है. पेंशनर्स एसोसिएशन का कहना है कि गत वर्ष यात्री किराया भाड़ा निर्धारण को लेकर डीएम के द्वारा पदाधिकारियों की बैठक किया गया, जिसमें जिला मुख्यालय से विभिन्न बाजारों ,प्रखंड और थाना मुख्यालयों, पटना, गोरखपुर, छपरा आदि स्थानों पर आने जाने के लिये यात्री किराया का निर्धारण किया गया. तत्कालीन डीएम कृष्ण मोहन के द्वारा भाड़ा का निर्धारण कर दिया गया. लेकिन निर्धारित भाड़ा को लागू कराने में जिला प्रशासन विफल रही. नतीजा यह है कि बस संचालक यात्रियों से मनमाना भाड़ा वसूल कर रहे है. निर्धारित भाड़ा देने पर बस संचालक यात्रियों के साथ मारपीट करने तक के लिये उतारू हो जाते है. पेंशनर्स एसोसिएशन के सदस्य प्रभुनाथ ओझा ,राजेंद्र सिंह, आदि का मानना है कि प्रशासन जान बूझ कर यात्री और बस संचालकों के बीच मारपीट कराने की व्यवस्था कर रखी है. भाड़ा निर्धारण की बोर्ड तो लगायी गयी है लेकिन उसका अनुपालन नहीं कराया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन