अदालत ने धौनी के खिलाफ गैर जमानती वारंट वापस लिया

अदालत ने धौनी के खिलाफ गैर जमानती वारंट वापस लिया अनंतपुर. आंध्र प्रदेश के एक अदालत ने एक पत्रिका के मुखपृष्ठ पर भगवान विष्णु के रूप में पोज देकर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में भारतीय वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट मंगलवार को वापस ले लिया. धौनी […]
अदालत ने धौनी के खिलाफ गैर जमानती वारंट वापस लिया अनंतपुर. आंध्र प्रदेश के एक अदालत ने एक पत्रिका के मुखपृष्ठ पर भगवान विष्णु के रूप में पोज देकर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में भारतीय वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट मंगलवार को वापस ले लिया. धौनी के दिल्ली स्थित वकील रजनीश चोपड़ा और पंकज भागला अनंतपुर अदालत में उपस्थित हुए और उन्होंने मजिस्ट्रेट गीतावाणी से कहा कि क्रिकेटर को सात जनवरी को जारी गैर जमानती वारंट नहीं मिला है. अदालत ने उनकी बात मान ली और गैर जमानती वारंट जारी करने का अपना आदेश वापस ले लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










