नीतीश बेचारा मुख्यमंत्री : मोदी

Updated at :19 Jan 2016 6:45 PM
विज्ञापन
नीतीश बेचारा मुख्यमंत्री : मोदी

नीतीश बेचारा मुख्यमंत्री : मोदी कानून-व्यवस्था को लेकर राज्यपाल से मिलेगी भाजपासंवाददाता, पटना बढ़ते अपराध और राज्य में गिरती कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने उन्हें बेचारा मुख्यमंत्री बताया. उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अगर मुख्यमंत्री में हिम्मत है, […]

विज्ञापन

नीतीश बेचारा मुख्यमंत्री : मोदी कानून-व्यवस्था को लेकर राज्यपाल से मिलेगी भाजपासंवाददाता, पटना बढ़ते अपराध और राज्य में गिरती कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने उन्हें बेचारा मुख्यमंत्री बताया. उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अगर मुख्यमंत्री में हिम्मत है, तो आपराधिक छवि वाले अपने सांसद व विधायक को गिरफ्तार कराएं. उन्होंने कहा कि जल्द ही वे कानून- व्यवस्था के मुद्दे को लेकर राज्यपाल से मिल कर उनसे हस्तक्षेप की मांग करेंगे. श्री मोदी मंगलवार को अपने सरकारी आवास पर जनता दरबार के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे. इस साल वे पहली बार जनता के दरबार में थे. इस मौके पर प्रदेश महामंत्री सुधीर शर्मा भी मौजूद थे. श्री मोदी ने कहा कि उनलोगों तय किया था कि छह माह चुप रहेंगे. सरकार को काम करने का मौका देंगे, लेकिन दो माह में ही स्थिति खराब हो गयी है. जिस तेजी से अपराध बढ़ा कि चुप्पी तोड़नी पड़ी. सत्ताधारी दल के लोग कानून हाथ में ले रहे हैं. पूर्णिया की घटना सामान्य नहीं है. मुख्यमंत्री में हिम्मत है, तो अपने सांसद संतोष कुशवाहा व विधायक बीमा भारती को गिरफ्तार कराएं. वे निसहाय व बेचारा बन गए हैं, जो सिर्फ अपनी गद्दी बचा रहे है. बिहार में कोई जिला एेसा नहीं है जहां आपराधिक धटना नहीं हो रही है. दरभंगा में दो अभियंता व पटना में ज्वेलर्स की हत्या की घटना से पूरे देश में बिहार की नकारात्मक छवि बनी है. दोनों इंजीनियर के परिजनों से मिलने आज तक कोई नहीं गया. हर तरफ दहशत का माहौल है. निर्माण कंपनी बिहार नहीं आना चाहती है. जदयू विधायक सरफराज के मामले की चर्चा करते हुए श्री मोदी ने कहा कि सरकार उन्हें बचाने में जुटी है. तत्काल सरकार उनके सुरक्षाकर्मी को निलंबित करे. वायसी की घटना पर सरकार चुप क्यों है. नीतीश कुमार अब बौखला गये हैं. एेसी स्थिति में बिहार में कैसे कानून का राज स्थापित होगा. मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार बतायें कि विकास वैभव व शिवदीप लांडे जैसे अधिकारियों का तबादला किसके दबाव में किया गया. भाजपा नेता ने कहा कि जब स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने आइजीआइएमएस के एक डाॅक्टर, जो छह माह से एक खास कंपनी की दवा लिख रहे थे मामले को पकड़ा, तो इस पर लालू प्रसाद के एक परिजन ने उस अधिकारी को अंजाम भुगतने की धमकी दी. उन्होेेंने कहा कि मुख्यमंत्री लालू प्रसाद की नसीहत पर अमल करते हुए लूंज-पूंज अफसरों के हटाएं. लालू प्रसाद जब नसीहत देते हैं, तो वे अपने दल के प्रवक्ताओं से बयान दिलाते हैं. नीतीश कुमार स्थिति को सुधारें, उनका लिटमस टेस्ट है. एक प्रश्न के जवाब में उन्होेंने कहा कि भाजपा एसकेएम में ही कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाएगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन