पांच मेगा प्रोजेक्ट नये वर्ष को बनायेंगे मंगलमय
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Dec 2015 1:36 AM
विज्ञापन
गोपालगंज : नया साल दस्तक देने को तैयार है. शहरवासियों को नववर्ष में काफी उम्मीदें हैं. नये साल में शहर की प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण व एनएच 28 का काम पूरा हो जायेगा. गंडक नदी पर तीन महासेतु पर आवागमन शुरू हो जायेगा. रेलवे का आमान परिवर्तन कार्य भी पूरा हो जायेगा. इन प्रोजेक्टों के […]
विज्ञापन
गोपालगंज : नया साल दस्तक देने को तैयार है. शहरवासियों को नववर्ष में काफी उम्मीदें हैं. नये साल में शहर की प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण व एनएच 28 का काम पूरा हो जायेगा. गंडक नदी पर तीन महासेतु पर आवागमन शुरू हो जायेगा. रेलवे का आमान
परिवर्तन कार्य भी पूरा हो जायेगा.
इन प्रोजेक्टों के पूरे होने से शहर के लोगों की परेशानी दूर हो जायेगी. शहर की मुख्य सड़कों का चौड़ीकरण और पार्किंग बनाने का काम अगले वर्ष पूरा हो जायेगा. स्मार्ट सिटी के तर्ज पर अपना शहर भी मॉडल बनेगा. नगर पर्षद ने सड़कों के डिवाइडर पर हरियाली लगाने की योजना बनायी है. पूरा शहर एलइडी लाइट से जगमग होगा. शहर को रोशन करने का काम भी शुरू हो चुका है. यह अगले वर्ष तक पूरा हो जायेगा.
बड़ी लाइन की ट्रेनों में होगा सफर : छपरा-थावे रेलखंड पर आमान परिवर्तन का काम नये वर्ष में अप्रैल तक पूरा हो जायेगा. इस रेल परियोजना के पूरा होने से बड़ी लाइन की ट्रेनें सरपट दौड़ेंगी. लोगों को गोपालगंज से पटना, दिल्ली व छपरा का सफर आसान होगा. सुपरफास्ट और एक्सप्रेस ट्रेनें खुलने की उम्मीद है.
नये साल में रेलवे जिलावासियों को तौहफा देगी.
बिजली आपूर्ति होगी बेहतर : नार्थ बिहार पावर कंपनी नये साल में कई प्रोजेक्ट को तैयार कर रही है. पावर ग्रिड में बिजली की क्षमता बढ़ाने के लिए नया ट्रांसफॉर्मर लगाया जा रहा है. वहीं, मांझा समेत कई इलाके में नये पावर सब स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू किया गया है. पावर सब स्टेशन बनने से नये साल में बिजली की आपूर्ति और बेहतर मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










