सुझावों से बनेगा नया रेल बजट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Dec 2015 1:29 AM
गोपालगंज : रेल बजट के स्वरूप में अब आम यात्री भी योगदान दे सकेंगे. रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने बजट से पहले आम जनता से सुझाव मांगे हैं. अगर राय रेलवे को पसंद आयी, तो रेल मंत्रालय उस पर विचार कर अगले बजट में अमलीजामा पहनायेगा. इसके लिए आम आदमी एवं यात्रियों को रेलवे […]
गोपालगंज : रेल बजट के स्वरूप में अब आम यात्री भी योगदान दे सकेंगे. रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने बजट से पहले आम जनता से सुझाव मांगे हैं. अगर राय रेलवे को पसंद आयी, तो रेल मंत्रालय उस पर विचार कर अगले बजट में अमलीजामा पहनायेगा. इसके लिए आम आदमी एवं यात्रियों को रेलवे मंत्रालय की डब्ल्यूडब्ल्यूडब्लयू डॉट इंडियन रेल डॉट जीओवी डॉट इन पर राय देनी पड़ेगी. रेल एवं यात्री के हित के सुझाव को फरवरी में घोषित होनेवाले रेल बजट में रेलवे एलान करेगी.
इससे रेलवे की बजट में सिरदर्दी कम होगी. इसके साथ ही यात्रियों को रेल बजट में सौगात मिल सकेगी. तो आपके हाथ में भी मौका है. थावे में डीआरएम कार्यालय बनाने तथा थावे से देश के बड़े शहरों के लिए एक्सप्रेस ट्रेनों की डिमांड इस वेबसाइट पर करेंगे, तभी रेल बजट मेंं हो सकता है कि आपकी बात मान ली जाये.
डीआरएम की वेबसाइट
पूर्वोत्तर रेलवे
वाराणसी :- डीआरएम एेट द रेट बीआरएस
डॉट रेल डॉट नेट
यह वेबसाइट भी
रेलवे फरवरी के अंतिम सप्ताह में बजट जारी करता है. इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. मगर, आम आदमी रेलवे के जीएम और डीआरएम को भी सुझाव दे सकता है. इसमें पूर्वोंत्तर रेलवे के डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एनइआर डॉट रेल नेट डॉट जीओवी डॉट इन वेबसाइट पर राय दें
रेल मंत्री को कर सकते हैं ट्वीट : आम आदमी रेल मंत्री को ट्वीट कर भी रेल बजट के लिए सुझाव दे सकता है. उस पर भी गौर किया जायेगा. इसके लिए रेल मंत्री के ट्वीटर एकाउंटर एट द रेट रेल मिनी इंडिया, एट द रेट सुरेश प्रभु डॉट इन पर ट्वीट करें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










