वर्षों से जमे डॉक्टरों का तबादला जल्द
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Dec 2015 8:24 PM
वर्षों से जमे डॉक्टरों का तबादला जल्दगोपालगंज. जिले के अस्पतालों में वर्षों से जमे डॉक्टरों का शीघ्र तबादला होगा. स्वास्थ्य विभाग ने इसकी सूची तैयार कर ली है. पिछले तीन दिनों से होमवर्क करने में अधिकारी जुटे हुए हैं. खास कर प्रभारी चिकित्सा प्रभारियों के तबादले को लेकर स्वास्थ्य विभाग लगातार मंथन कर रहा है. […]
वर्षों से जमे डॉक्टरों का तबादला जल्दगोपालगंज. जिले के अस्पतालों में वर्षों से जमे डॉक्टरों का शीघ्र तबादला होगा. स्वास्थ्य विभाग ने इसकी सूची तैयार कर ली है. पिछले तीन दिनों से होमवर्क करने में अधिकारी जुटे हुए हैं. खास कर प्रभारी चिकित्सा प्रभारियों के तबादले को लेकर स्वास्थ्य विभाग लगातार मंथन कर रहा है. थावे और कुचायकोट में मरीजों की मौत के बाद हुए बवाल के बाद स्वास्थ्य विभाग व्यवस्था को दुरुस्त करने के प्रति गंभीर हुआ है. नववर्ष के मौके पर अस्पतालों में व्यवस्था दुरुस्त हो इसके लिए हर स्तर पर प्रयास किया जा रहा है. सिविल सर्जन डॉ मधेश्वर प्रसाद शर्मा के स्तर पर डॉक्टरों की कुंडली को खंगाला जा रहा है. जरूरत पड़ी, तो स्वास्थ्य विभाग के मुख्य सचिव के स्तर पर तबादले की मुहर लगेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










