करेंट से डेढ़ घंटे तक पोल पर टंगा रहा मजदूर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Dec 2015 8:08 PM

विज्ञापन

करेंट से डेढ़ घंटे तक पोल पर टंगा रहा मजदूरबरौली. बरौली थाने की नेउरी नोनिया टोली में बुधवार को विद्युत पोल पर चढ़ कर काम कर रहा मजदूर करेंट की चपेट में आ गया. करेंट लगने से डेढ़ घंटे तक पोल पर लटका रहा. मजदूर को तड़पते देख काम करा रहा ठेकेदार फरार हो गया. […]

विज्ञापन

करेंट से डेढ़ घंटे तक पोल पर टंगा रहा मजदूरबरौली. बरौली थाने की नेउरी नोनिया टोली में बुधवार को विद्युत पोल पर चढ़ कर काम कर रहा मजदूर करेंट की चपेट में आ गया. करेंट लगने से डेढ़ घंटे तक पोल पर लटका रहा. मजदूर को तड़पते देख काम करा रहा ठेकेदार फरार हो गया. पुलिस गंभीर हालत में मजदूर को बरौली प्राथमिक स्वास्थ्य में ले गयी, जहां चिकित्सकों ने स्थिति नाजुक देख बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. घटना की सूचना पर परिजन और आसपास के लोग जुट गये. हंगामे की स्थिति देख पुलिस ने लोगों को समझा कर मामला शांत करा दिया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बतरदेह गांव के कृष्णा राम का पुत्र विजय कुमार ठेकेदार के साथ बिजली का काम कर रहा था. नेउरी नोनिया टोली में बिजली मेंनटेंस का काम चल रहा था. विजय कुमार को बगैर विद्युत प्रवाह काटे पोल पर चढ़ा दिया गया. उसे पोल पर चढ़ने से पहले सुरक्षा कवच भी नहीं पहनाया गया था्र जिससे 11 हजार वोल्ट करेंट की चपेट में आ गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन