पटना से अगवा छात्र का नहीं मिला सुराग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Dec 2015 7:52 PM
पटना से अगवा छात्र का नहीं मिला सुराग राजधानी पुलिस चार दिन बाद भी शाहिद को नहीं खोज पायी छात्र के अगवा होने की सूचना पर नहीं जले परिवार में चूल्हे अनहोनी की आशंका से सहमे इंजीनियरिंग छात्र के परिवारफोटो न. 23, 24, 25संवाददाता, बरौली गोपालगंज के इंजीनियरिंग छात्र का पटना में अपहरण के बाद […]
पटना से अगवा छात्र का नहीं मिला सुराग राजधानी पुलिस चार दिन बाद भी शाहिद को नहीं खोज पायी छात्र के अगवा होने की सूचना पर नहीं जले परिवार में चूल्हे अनहोनी की आशंका से सहमे इंजीनियरिंग छात्र के परिवारफोटो न. 23, 24, 25संवाददाता, बरौली गोपालगंज के इंजीनियरिंग छात्र का पटना में अपहरण के बाद अबतक सुराग नहीं मिला है. अपहर्ताओं द्वारा फिरौती मांगे जाने से परिजन अनहोनी की आशंका से सहमे हुए हैं. घटना के बाद अपह्त छात्र की मां अपने रिश्तेदारों के साथ पटना पहुंच गयी है. हालांकि परिवार के अन्य सदस्य काफी दहशत में हैं. घर में चार दिनों से चूल्हा नहीं जला है. पल – पल की स्थिति पर परिजन नजर रख रहे हैं. हालांकि अपहरण के बाद दुबारा कोई सूचना अपहर्ताओं की तरफ से नहीं मिली है. अगवा छात्र की 60 वर्षीया दादी मैमुल नेशा अपने पोता को लेकर काफी दहशत में है. गांव में छात्र की शकुशल बरामदगी के लिए दुआ मांगी जा रही है. छात्र की बड़ी मां रजिया खातून ने कहा कि शाहिद बचपन से ही पढ़ाई-लिखाई में तेज था. इंजीनियर बनने की चाह में उसे पटना किराये के मकान रखा गया था. तीन साल से पटना में रह कर पढ़ाई कर रहा था. बात दें कि गोपालगंज के बरौली थाने के करेवनिया टोला निवासी नईम हसन का पुत्र शाहिद अली पटना में रह कर प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग शिक्षक संस्थान एनआइटी में पढ़ता था. शनिवार को स्कूल ड्रेस में कॉलेज जाने के लिए निकला, बाद में उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया. इसके बाद उसका कुछ अता-पता नहीं चला. छात्र के पिता हसन दुबई में रहते हैं. उनके मोबाइल पर दो दिन बाद मैसेज भेज कर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी गयी. फिरौती नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गयी है. मामले की जानकारी मिलने के बाद परिजन पटना गये. कॉलेज प्रशासन से मिलने के बाद बहादुरपुर थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी.दादी ने मांगी छात्र की सलामती की दुआ जिले के लाल का जब से अपहरण हुआ है, उसकी दादी समेत परिवार के अन्य सदस्य दहशत में हैं. अगवा छात्र शाहिद की दादी मैमुल नेशा अपने पोते की सलामती की दुआ मांग रही है. वहीं, परिवार के अन्य सदस्य पल – पल स्थिति की जानकारी पटना गयी छात्र की मां से ले रहे हैं. शाहिद की बड़ी मां ने बताया कि जब से अपहरण की खबर मिली है, तब से घर में चूल्हा तक नहीं जला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










