ट्रैक्टर-पिकअप में टक्कर, आधा दर्जन घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Dec 2015 7:36 PM
ट्रैक्टर-पिकअप में टक्कर, आधा दर्जन घायल बैकुंठपुर. बंगरा सत्तर घाट पथ पर काली स्थान के समीप बुधवार की सुबह एक ट्रैक्टर तथा पिकअप के बीच टक्कर में पिकअप चालक सहित उसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भरती करया. सुधा […]
ट्रैक्टर-पिकअप में टक्कर, आधा दर्जन घायल बैकुंठपुर. बंगरा सत्तर घाट पथ पर काली स्थान के समीप बुधवार की सुबह एक ट्रैक्टर तथा पिकअप के बीच टक्कर में पिकअप चालक सहित उसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भरती करया. सुधा डेयरी की एक पिकअप बंगरा से दूध लेकर राजापट्टी जा रहा था, तभी बंगरा सत्तार घाट पथ पर काली स्थान के समीप राजापट्टी से सीमेंट-राॅड लेकर जा रहे एक ट्रैक्टर से पिकअप की टक्कर हो गयी. इस हादसे में पिकअप चालक शंकर राम तथा उसमें बैठे मुकेश प्रसाद तथा राजेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायल बरौली के आलापुर गांव निवासी बताये जाते हैं. चालक शंकर राम की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इस हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










