मुख्यमंत्री ने राजगीर वन वश्रिामागार राजगीर का शिलान्यास किया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Dec 2015 6:34 PM
मुख्यमंत्री ने राजगीर वन विश्रामागार राजगीर का शिलान्यास किया संवाददाता,पटना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को राजगीर परिभ्रमण के दूसरे दिन पौने चार करोड़ की लागत से निर्मित होनेवाली राजगीर वन विश्रामागार का शिलान्यास किया. राजगीर वन विश्रामागार एक अतिरिक्त फॉरेस्ट गेस्ट हाउस होगा. वर्तमान में पर्यावरण एवं वन विभाग का एक गेस्ट हाउस कार्यरत […]
मुख्यमंत्री ने राजगीर वन विश्रामागार राजगीर का शिलान्यास किया संवाददाता,पटना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को राजगीर परिभ्रमण के दूसरे दिन पौने चार करोड़ की लागत से निर्मित होनेवाली राजगीर वन विश्रामागार का शिलान्यास किया. राजगीर वन विश्रामागार एक अतिरिक्त फॉरेस्ट गेस्ट हाउस होगा. वर्तमान में पर्यावरण एवं वन विभाग का एक गेस्ट हाउस कार्यरत है. नये अतिरिक्त गेस्ट हाउस का क्षेत्रफल 33,049 वर्ग फीट होगा. यह गेस्ट हाउस दो तल्लों का होगा.राजगीर में जू सफारी भी बनेगी. जू सफारी 54 करोड़ रुपये की लागत से बननेवाली बड़ी योजना है. बिहार में पहली बार पटना चिड़ियाघर के अतिरिक्त यह जू सफारी बनने जा रही है. भारत वाइल्ड लाइफ बोर्ड एवं बिहार वाइल्ड लाइफ बोर्ड की स्वीकृति मिल चुकी है. केंद्रीय जू प्राधिकरण की स्वीकृति अंतिम चरण में है. पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए राजगीर वन विश्रामागार का शिलान्यास किया गया है. 195 एकड़ में विकसित होगा मृग विहार पर्यावरण एवं वन विभाग के प्रधान सचिव विवेक कुमार सिंह ने बताया कि वैभारगिरी एवं सोनागिरी पहाड़ियों की वादी में मृग विहार अवस्थित है. यह मृग विहार करीब 65 हेक्टेयर में फैला है जिसे 195 एकड़ क्षेत्र में विस्तारित किया जायेगा. इस क्षेत्र में पांच सफारी पार्क यथा- शेर, टाइगर, तेन्दुआ, हिरण तथा एवियरी एवं वटर फ्लाइ पार्क विकसित करने की राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना है. केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की स्वीकृति अंतिम चरण में है. राजगीर वन विश्रामागार राजगीर के बनने से पर्यटकों के आवासन में सुविधा होगी. राजगीर वन विश्रामागार शिलान्यास समारोह में मुख्यमंत्री के अलावे सांसद रामचंद्र प्रसाद सिंह, प्रशांत किशोर, प्रधान सचिव वन एवं पर्यावरण विवेक कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव चंचल कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अतीश चंद्रा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक डीके शुक्ला, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










