अब प्रत्येक बैंक खाते में एसएमएस अलर्ट सुविधा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Dec 2015 6:34 PM

विज्ञापन

अब प्रत्येक बैंक खाते में एसएमएस अलर्ट सुविधाबाकी बैंकों ने भी बढ़ाये कदम, हर लेन-देन पर मिलेगा अपडेटगोपालगंज. ग्राहकों के साथ बढ़ती धोखाधड़ी के मद्देनजर प्रत्येक लेन-देन का अपडेट ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए एसबीआइ ने एसएमएस अलर्ट की अनिवार्यता कर दी है. अब बैंक के करोड़ों ग्राहक बिना किसी आवेदन व मांग के एसएमएस […]

विज्ञापन

अब प्रत्येक बैंक खाते में एसएमएस अलर्ट सुविधाबाकी बैंकों ने भी बढ़ाये कदम, हर लेन-देन पर मिलेगा अपडेटगोपालगंज. ग्राहकों के साथ बढ़ती धोखाधड़ी के मद्देनजर प्रत्येक लेन-देन का अपडेट ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए एसबीआइ ने एसएमएस अलर्ट की अनिवार्यता कर दी है. अब बैंक के करोड़ों ग्राहक बिना किसी आवेदन व मांग के एसएमएस अलर्ट नेटवर्क से जुड़ेंगे. कंप्यूटर सक्यिोरिटी दिवस के मौके पर इस योजना को अमलीजामा पहनाया जा चुका है. उधर, सार्वजनिक व निजी क्षेत्र के बाकी बैंकों ने भी इस पर काम तेज कर दिया है. एसबीआइ के एक अधिकारी के मुताबिक अभी तक करीब 65 फीसदी ग्राहकों ने एसएमएस अलर्ट की सुविधा ले रखी है. इसके लिए प्रत्येक तिमाही एसबीआइ 17 रुपये की कटौती खाते से करता है. वहीं, अन्य बैंकों में भी यह कटौती 15 से 18 रुपये तिमाही के बीच है. एसबीआइ के शाखा प्रबंधक ने बताया कि बैंक प्रबंधन ने ग्राहकों की सहूलियत के लिए प्रत्येक खाते को नेटवर्क से जोड़ने की हरी झंडी दी है. यह सेवा कंप्यूटर सुरक्षा दिवस से शुरू कर नये साल तक प्रत्येक ग्राहक तक पहुंच जायेगी.इन बैंकों ने भी बढ़ाये कदमअभी तक एसबीआइ, ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, सेंट्रल बैंक, इलाहाबाद बैंक, एचडीएफसी, आइसीआइसीआइ समेत अधिकतर बैंकों में एसएमएस अलर्ट की सुविधा आवेदन पर मिलती है. सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए तकरीबन सभी बैंक इस पर काम शुरू कर चुके हैं. जल्द ही सभी ग्राहक इससे जुड़ेंगे. बैंक पुराने ग्राहकों से भी धनराशि जमा परची पर मोबाइल नंबर लेकर डाटा एकत्र कर रहा है.धोखाधड़ी से बचाव को यह करें-ग्राहक खाते में एसएमएस अलर्ट जरूर लगवाएं-पिन कोड व पासवर्ड की जानकारी किसी को न दें-मोबाइल में बैंक खाता संख्या, पासवर्ड न फीड करें-बैंक की गुप्त जानकारियां मोबाइल, कंप्यूटर में न दर्ज करें-शाखा प्रबंधक, मुख्य लिपिक का फोन नंबर जरूर रखें-लॉटरी, इनाम के फोन पर बैंक से से संबंधित जानकारी न दें- आरबीआइ व बैंक फोन पर पासवर्ड, एटीएम जानकारी नहीं लेतेग्रीनकार्ड से खाते में धनराशिएसबीआइ ने ग्राहकों के लिए ग्रीनकार्ड सुविधा को और बेहतर बनाने की कवायद शुरू कर दी है. पहली बार 20 रुपये से ग्राहकों को ग्रीनकार्ड जारी होगा. इस कार्ड को किसी भी शाखा में स्वीप कर रुपये जमा करने पर खाता संख्या की गड़बड़ी से छुटकारा मिलेगा.एक लाख से अधिक पर ‘होल्ड’अब एक लाख से अधिक की रकम ट्रांसफर पर होल्ड (भुगतान रोकने) की सुविधा भी शुरू की गयी है. यह ग्राहकों को धोखाधड़ी से बचायेगी. एसएमएस अलर्ट से ग्राहक तक हस्तांतरण की सूचना पहुंचने में शिकायत, लेन-देन पर शक की पड़ताल आसान होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन