शराब ने उजाड़ दी कुमांती की दुनिया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Dec 2015 6:34 PM
शराब ने उजाड़ दी कुमांती की दुनिया मंगलवार को नशे में धुत पति ने कर दी पिता की हत्याअब कौन संभालेगा परिवार की जिम्मेवारीफोटो – 31 – सिटी स्कैन करा कर अस्पताल से निकलता ओमप्रकाश- पुराना हैसंवाददाता, कुचायकोटशादी के बाद जब कुमांती ससुराल पहुंची, तो उसका भी सपना था कि एक बेहतर गृहस्थी बना सके. […]
शराब ने उजाड़ दी कुमांती की दुनिया मंगलवार को नशे में धुत पति ने कर दी पिता की हत्याअब कौन संभालेगा परिवार की जिम्मेवारीफोटो – 31 – सिटी स्कैन करा कर अस्पताल से निकलता ओमप्रकाश- पुराना हैसंवाददाता, कुचायकोटशादी के बाद जब कुमांती ससुराल पहुंची, तो उसका भी सपना था कि एक बेहतर गृहस्थी बना सके. ससुराल का प्यार तो उसे नहीं मिला. सास-ससुर का सहयोग भी नहीं मिला. आज पति की शराब की लत ने कुमांती की दुनिया उजाड़ दी है. आज उस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. हर पत्नी की तरह उसकी भी ख्वाहिश थी कि उसका पति कमा कर जब घर लौटे, तो साग-सब्जी और राशन के साथ लौटे. पति ओमप्रकाश शराब के नशे में घर आता, तो पत्नी और बच्चों को बुरी तरह से पीटता था. वह दिन भर की कमाई शराब में लुटा देता था. अक्सर घर में साग-सब्जी के लाले पड़ जाते और फाके में रात गुजर जाती. इससे आजिज होकर कुचायकोट थाना क्षेत्र के नवका टोला की रहनेवाली कुमांती ने सोमवार को अपने पिता सुदामा राम से दामाद ओम प्रकाश को समझाने के लिए आग्रह किया था. उसे क्या पता था कि उसका पति समझने के बदले उसके पिता की हत्या कर देगा. आज स्थिति यह है कि पिता की हत्या हो गयी. लोगों ने घटना को देख ओमप्रकाश की बेरहमी से पिटाई कर डाली. बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. लोगों की पिटाई से उसकी हालत गंभीर है. सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने तत्काल सिटी स्कैन कराने की सलाह दी. ओमप्रकाश के आगे पीछे भी कोई नहीं है. आज स्थिति यह है कि पूरा परिवार बिखर गया है. ससुर की हत्या का है मलाल सदर अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे ओमप्रकाश की हालत बेशक गंभीर थी, लेकिन गंभीर स्थिति में होने के बाद भी उसे अब सिर्फ पछतावा था. उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इलाज के बाद वह जेल जायेगा. अब उसे सता रहा कि उसकी पत्नी और बच्चों की देखभाल कौन करेगा. उसके पास सिर्फ पछतावा ही था. पुलिस के सामने भी उसने अपना जुर्म कबुल कर लिया है. उधर, उसकी पत्नी की हालत गंभीर बन गयी है. छोटे-छोटे बच्चे चीत्कार में डूबे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










