सारण स्नातक चुनाव की तैयारी शुरु 25 को मतदाता सूची का प्रकाशन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Dec 2015 6:46 PM

विज्ञापन

सारण स्नातक चुनाव की तैयारी शुरु 25 को मतदाता सूची का प्रकाशनमहाचंद्र प्रसाद सिंह की सदस्यता रद्द होने पर कराया जा रहा है उप चुनावसंवाददाता,पटनाजदयू से विधान परिषद के लिए सारण स्नातक क्षेत्र से निर्वाचित होने वाले डा महाचंद्र प्रसाद सिंह की सदस्यता रद्द कर दी गयी है. भारत निर्वाचन आयोग ने सारण स्नातक क्षेत्र […]

विज्ञापन

सारण स्नातक चुनाव की तैयारी शुरु 25 को मतदाता सूची का प्रकाशनमहाचंद्र प्रसाद सिंह की सदस्यता रद्द होने पर कराया जा रहा है उप चुनावसंवाददाता,पटनाजदयू से विधान परिषद के लिए सारण स्नातक क्षेत्र से निर्वाचित होने वाले डा महाचंद्र प्रसाद सिंह की सदस्यता रद्द कर दी गयी है. भारत निर्वाचन आयोग ने सारण स्नातक क्षेत्र के उप चुनाव को लेकर मतदान की तैयारिया शुरू कर दी है. उनका कार्यकाल मई 2018 तक था. मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 25 फरवरी 2016 को किया जायेगा. इसके बाद मतदान की तिथि का अलग से घोषणा की जायेगी. सारण के प्रमंडलीय आयुक्त को इआरओ नियुक्त किया गया है. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सारण स्नातक निर्वाचन में उप चुनाव कराने का कार्यक्रम घोषित कर दिया है. आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पहली नवंबर 2015 की अंतिम सूची के अनुसार मतदाता सूची तैयार करने का निर्देश दिया है. इआरओ को निर्देश दिया गया है. पहली जनवरी 2016 से आठ फरवरी 2016 तक मतदाताओं का इपिक नंबर का संग्रह किया जायेगा. 10 जनवरी से मतदाता सूची का कंप्यूटराइजेशन किया जायेगा. 12 जनवरी को मतदाता सूची से मिलान किया जाना है. 14 जनवरी को सारण स्नातक क्षेत्र के मतदाता सूची के प्रारुप का प्रकाशन किया जायेगा. 18 जनवरी को मतदाता सूची के संबंध में विज्ञापन का प्रकाशन होगा. मतदाताओं को 18 जनवरी से आठ फरवरी के बीच दावा-आपत्तियों को लिया जायेगा. 18 फरवरी तक दावा-आपत्तियों का निष्पादन किया जायेगा. 24 फरवरी को अनुपूरक सूची का प्रकाशन किया जायेगा. अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 25 फरवरी को होगा. मालूम हो कि जदयू कोटे से निर्वाचित डा महाचंद्र प्रसाद सिंह को दल बदल कानून के तहत जदयू की सदस्यता दो दिसंबर 2015 को समाप्त कर दी गयी थी. विधानसभा चुनाव में डा सिंह ने जदयू से बगावत कर हम पार्टी के हथुआ से प्रत्याशी थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन