राजद के जिला अध्यक्षों को चुनाव आज, पार्टी मुख्यालय से रहेगी चुनाव पर नजर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Dec 2015 6:31 PM

विज्ञापन

राजद के जिला अध्यक्षों को चुनाव आज, पार्टी मुख्यालय से रहेगी चुनाव पर नजरसंवाददाता, पटनाराजद के जिलाध्यक्षों का का मंगलवार को चुनाव होगा. पार्टी ने इसकी पूरी तैयारी कर ली गयी है. मंगलवार के संगठनात्मक चुनाव के तहत 38 जिला सहित आठ नगर नगर निकायों के अध्यक्ष का चुनाव किया जायेगा. जिलों के अध्यक्ष के […]

विज्ञापन

राजद के जिला अध्यक्षों को चुनाव आज, पार्टी मुख्यालय से रहेगी चुनाव पर नजरसंवाददाता, पटनाराजद के जिलाध्यक्षों का का मंगलवार को चुनाव होगा. पार्टी ने इसकी पूरी तैयारी कर ली गयी है. मंगलवार के संगठनात्मक चुनाव के तहत 38 जिला सहित आठ नगर नगर निकायों के अध्यक्ष का चुनाव किया जायेगा. जिलों के अध्यक्ष के चुनाव में प्रखंड अध्यक्ष और प्रखंड कार्यकारिणी के 14 सदस्य वोटर होंगे. सभी प्रखंडों के अध्यक्ष और कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा राज्य के 46 जिलाध्यक्ष और 243 राज्य परिषद के सदस्य का चुनाव करेगा. सत्ताधारी दल होने के कारण राजद के जिलाध्यक्षें की अहमियत के कारण इन पदों के लिए पार्टी में प्रतियोगिता अधिक है. पद की अहमियत के कारण ही अध्यक्ष के पद के लिए पार्टी में गहमागहमी बढ़ी हुई है. राजद के सहायक राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी चितरंजन गगन ने बताया कि चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गयी है. उन्होंने कहा कि चुनाव कराने के लिए पूर्व से ही नेताओं की जिम्मेवारी तय की जा चुकी है. इसके बावजूद प्रदेश मुख्यालय से चुनाव पर नजर रखी जायेगी. विदित हो कि मंगलवार को पार्टी के संगठनात्मक चुनाव का तीसरा स्तर होगा. जिलाध्यक्षों के चुनाव के बाद दो जनवरी को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और 17 जनवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन