फरार आरोपितों की नहीं हुई गिरफ्तारी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Dec 2015 8:05 PM

विज्ञापन

फरार आरोपितों की नहीं हुई गिरफ्तारी सुमन हत्याकांड कटेया थाने के पकड़ी में हुई थी सुमन की हत्या मां की मौत के बाद नवजात ने भी तोड़ा था दम संवाददाता, कटेया (ग्रामीण) कटेया थाने के पकड़ी गांव में दहेज के लिए हुई सुमन की हत्या के मामले में फरार आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी […]

विज्ञापन

फरार आरोपितों की नहीं हुई गिरफ्तारी सुमन हत्याकांड कटेया थाने के पकड़ी में हुई थी सुमन की हत्या मां की मौत के बाद नवजात ने भी तोड़ा था दम संवाददाता, कटेया (ग्रामीण) कटेया थाने के पकड़ी गांव में दहेज के लिए हुई सुमन की हत्या के मामले में फरार आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. परिजन यूपी से आकर कटेया थाने में आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए गुहार लगा रहे हैं. दो दिनों तक थाने का चक्कर लगाने के बाद पुलिस ने इंजीनियर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी. हत्या के बाद से सभी आरोपित गांव छोड़ कर फरार हैं. परिजनों का कहना है कि पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी नहीं कर रही है. हत्या के बाद मृतका के पिता नगीना यादव के बयान पर सुमन के पति सुनील यादव, उसके ससुर बालजीत यादव, सास चंपा देवी और ननद विनीता देवी तथा एक अन्य को अभियुक्त बनाया गया था. बता दें कि यूपी के कुशीनगर जिले के तरेया सुजान थाना क्षेत्र के गोसाई पट्टी गांव के नगीना यादव ने अपनी पुत्री की शादी अप्रैल, 2012 में पकड़ी गांव के बालजीत यादव के पुत्र सुनील यादव के साथ की थी. शादी के बाद इसी वर्ष फरवरी में गवना कर सुमन कुमारी अपनी ससुराल आयी थी. मृतका के भाई ने बताया कि शादी के वक्त दान-दहेज समेत साढ़े चार लाख रुपये नकदी दिये गये थे. दहेज की 50 हजार रुपये बकाया थे, जिसको लेकर सुनीता को प्रताड़ित किया जाता था. बकाया पैसा देने का आश्वासन मायके वालों ने दिया था. इसी बीच सुनीता की पति और सास – ससुर ने मिल कर हत्या कर दी. महिला की मौत के बाद मंगलवार को नवजात बच्चे की भी मौत हो गयी. हथुआ के एसडीपीओ मो इम्तेयाज के निर्देश पर कटेया पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू की थी, लेकिन अब पुलिस इस हत्याकांड में सुस्त पड़ गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन