सड़क नर्मिाण में लगे कंपनियों की बढ़ेगी सुरक्षा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Dec 2015 7:01 PM

विज्ञापन

सड़क निर्माण में लगे कंपनियों की बढ़ेगी सुरक्षासंवाददाता,पटनाराज्य में सड़क निर्माण में लगे कंपनियों की सुरक्षा बढ़ाई जायेगी. सरकार निर्माण कंपनियों के कर्मियों की सुरक्षा पर भी ध्यान देगी. दरभंगा में सड़क निर्माण में कार्यरत दो इंजीनियर की हत्या के बाद सरकार ने मामले को गंभीरता से लिया है. घटना के बाद सुरक्षा बढ़ा दी […]

विज्ञापन

सड़क निर्माण में लगे कंपनियों की बढ़ेगी सुरक्षासंवाददाता,पटनाराज्य में सड़क निर्माण में लगे कंपनियों की सुरक्षा बढ़ाई जायेगी. सरकार निर्माण कंपनियों के कर्मियों की सुरक्षा पर भी ध्यान देगी. दरभंगा में सड़क निर्माण में कार्यरत दो इंजीनियर की हत्या के बाद सरकार ने मामले को गंभीरता से लिया है. घटना के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव ने दरभंगा के डीएम को दूरभाष पर एजेंसी की सुरक्षा बढ़ाने के लिए पर्याप्त सहयोग करने को कहा है. घटना के बाद सीएनसी कंपनी के अधिकारी ने पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव से बात की थी. सड़क निर्माण काम में लगे एजेंसियों की सुरक्षा बाबत राज्य के पुलिस प्रमुख पी़ के़ ठाकुर ने कहा कि सड़क निर्माण में लगे एजेंसियों को संबंधित जिला के एसपी को जानकारी देनी चाहिए. दरभंगा की घटना में अपराधियों द्वारा लेवी मांगे जाने का मामला था. इस संबंध में कंपनी की ओर से दरभंगा के एसएसपी को सूचना दी गयी थी. इसके बाद सुरक्षा बढ़ाई गयी थी. राज्य में लगभग आधा दर्जन कंपनी सड़क निर्माण काम में लगी है. निर्माण कंपनियों द्वारा नेशनल हाइवे के अलावा स्टेट हाइवे का निर्माण कर रही है. दरभंगा की घटना के बाद निर्माण कंपनियों में दहशत की स्थिति है. कंपनियों को सड़क निर्माण में लगे अपने कर्मियों की सुरक्षा को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है. पहले भी सड़क निर्माण को लेकर इस तरह के हादसा को लेकर सड़क निर्माण के काम पर असर पड़ा था. इससे काम बाधित हुआ था. कुछ माह पहले हाजीपुर-मुजफ्फरपुर फोर लेन के निर्माण में काम आनेवाले उपकरणों को नक्सलियों ने जला दिया था. नक्सलग्रस्त क्षेत्र में सड़क निर्माण के काम में लगे डंपर, जेसीबी मशीन को जलाने की घटना को अंजाम दिया जा चुका है. इस तरह की घटना के पीछे लेवी की मांग होती रही है. राज्य में अभी पटना-डोभी फोर लेन बनाने का काम चल रहा है. फोर लेन बनाने का काम आइएलएफएस कर रही है. पटना-बक्सर फोर लेन बनाने के लिए अभी डिजायन तैयार हो रहा है. इसके बाद फोर लेन बनाने का काम शुरू होगा. फोर लेन बनाने के लिए कांट्रैक्टर का चयन हो गया है. इस तरह छपरा-गोपालगंज, छपरा-रेवा घाट-मुजफ्फरपुर एनएच के काम के लिए कांट्रैक्टर चयनित है. इसके अलावा बिहटा सरमेरा, मोहम्मदपुर से छपरा, सहार से नासरीगंज स्टेट हाइवे के निर्माण के लिए कांट्रैक्टर द्वारा शीघ्र काम शुरू होना है. इसके अलावा कई एनएच व स्टेट हाइवे बनाने का काम पाइप लाइन में है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन