गंगा नदी के रेल पुल पर इंजन का ट्रायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Dec 2015 6:46 PM
गंगा नदी के रेल पुल पर इंजन का ट्रायलमुंगेर गंगा नदी पर नवनिर्मित रेल सह सड़क पुल पर दौड़ा ट्रायल इंजनखुशी से झूमे लोग, नये साल में रेल यात्रियों को मिलेगा तोहफा तसवीर 10 रेलवे ट्रैक पर इंजन ट्रायल करते पदाधिकारी.बेगूसराय कार्यालय/साहेबपुरकमाल. मुुंगेर गंगा नदी पर नवनिर्मित रेल सह सड़क पुल के रेलवे ट्रैक पर […]
गंगा नदी के रेल पुल पर इंजन का ट्रायलमुंगेर गंगा नदी पर नवनिर्मित रेल सह सड़क पुल पर दौड़ा ट्रायल इंजनखुशी से झूमे लोग, नये साल में रेल यात्रियों को मिलेगा तोहफा तसवीर 10 रेलवे ट्रैक पर इंजन ट्रायल करते पदाधिकारी.बेगूसराय कार्यालय/साहेबपुरकमाल. मुुंगेर गंगा नदी पर नवनिर्मित रेल सह सड़क पुल के रेलवे ट्रैक पर रविवार को ट्रायल इंजन चलाया गया. सफलतापूर्वक इंजन का परिचालन संपन्न होने पर रेलवे इंजीनियर, अधिकारी और रेलकर्मी के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है. इंजन का ट्रायल की खबर सुन आसपास के लोगों की भीड़ भी पुल की तरफ दौड़ पड़ी. अधिकारिक सूत्रों के अनुसार रविवार की सुबह साढ़े ग्यारह बजे इंजन नंबर 16455 आरडब्लूडीएम 3ए जमालपुर पूरब सराय के रास्ते मुंगेर रेल सह सड़क के रेलवे ट्रैक्क पर चलना शुरू किया और 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलना शुरू किया और उत्तरी छोड़ में मल्हीपुर के समीप डाउन पीलर पाया नंबर 30 तक आया. पुल पर सफलतापूर्वक परिचालन से माहौल पूरा उत्साह जैसा बन गया. मुख्य अभियंता एसके दूबे ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताया. मौके पर हाजीपुर जोन के मुख्य रेलवे अभियंता एके दूबे, इंजीनियर एके मिश्रा, कार्यपालक अभियंता एनके मिश्रा, सीनियर सेक्शन इंजीनियर संजय कुमार, सीवाईएम जमालपुर केजी सिंह, टीआइ दिलीप कुमार आदि रेलकर्मी भी उपस्थित थे. पुल पर रेल इंजन का सफल परिचालन के बाद पुल पर रेल परिचालन शीघ्र प्रारंभ होने की संभावना अब बढ़ गयी है. क्योंकि क्षेत्र के लोग 13 वर्षों से नवनिर्मित पुल को पूर्ण हो जाने और रेल परिचालन शुरू होने का इंतजार था. विदित हो कि वर्ष 2003 में भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने देश के इस महत्वपूर्ण रेल सह सड़क पुल का शिलान्यास किया था. अनेक तरह की समस्या और बाधा से यह पुल निर्धारित घोषित समय पर बनकर तैयार नहीं हो पाया. काफी विलंब से पुल निर्माण का कार्य अब पूरा हो गया है. अधिक संभावना है कि नये वर्ष 2016 फरवरी से मार्च के बीच इस पुल का विधिवत उद्घाटन होगा. जिसके लिए इलाके के लोग उत्सुक हैं. आज इन नवनिर्मित पुल पर रेल इंजन का ट्रायल होने से अब लोगों के बीच यह विश्वास हो गया कि शीघ्र ही रेल यात्री गंगा नदी पर बने इस विशाल पुल से होकर देश के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी यात्रा करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










