वकील हत्याकांड में फरार आरोपित के घर की कुर्की
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Dec 2015 6:46 PM
वकील हत्याकांड में फरार आरोपित के घर की कुर्की 30 अगस्त को अपराधियों ने मारी थी त्रिपुरारि शरण शर्मा को गोली हत्या के बाद वकीलों ने किया था न्यायालय के कार्य का बहिष्कार बरौली थाने के देवापुर गांव में जयप्रकाश सिंह के घर की गयी कुर्की फोटो न. 26- नहीं तो लोगो हैगोपालगंज. चर्चित वकील […]
वकील हत्याकांड में फरार आरोपित के घर की कुर्की 30 अगस्त को अपराधियों ने मारी थी त्रिपुरारि शरण शर्मा को गोली हत्या के बाद वकीलों ने किया था न्यायालय के कार्य का बहिष्कार बरौली थाने के देवापुर गांव में जयप्रकाश सिंह के घर की गयी कुर्की फोटो न. 26- नहीं तो लोगो हैगोपालगंज. चर्चित वकील त्रिपुरारि शरण शर्मा की हत्या के मामले में नगर थाना पुलिस ने फरार आरोपित जयप्रकाश सिंह के घर की कुर्की की. रविवार को बरौली थाने के देवापुर गांव में नगर थाना इंस्पेक्टर विमल कुमार सिंह और बरौली पुलिस के सहयोग से कुर्की की कार्रवाई की गयी. कड़ी सुरक्षा के बीच फरार आरोपित की संपत्ति की कुर्क करने के बाद नगर थाना लायी गयी. नगर थाना इंस्पेक्टर ने बताया कि कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद भी आरोपित ने सरेंडर नहीं किया. इसके बाद इश्तिहार जारी कर फरार आरोपित के घर की कुर्की की गयी. इसके पहले जेल में बंद नगर थाने के चैनपट्टी गांव के पिंटू सिंह को गुरुवार को तीन दिनों के रिमांड पर लिया गया था. इस दौरान पिंटू ने पुलिस के समक्ष कई खुलासे किये हैं. पुलिस ने अब पिंटू के किये गये खुलासे की जांच कर छापेमारी शुरू कर दी है. बता दें कि नगर थाने के एसडीपीओ आवास के पास सिविल कोर्ट के वरीय अधिवक्ता त्रिपुरारि शरण शर्मा को घर में घुस कर गोली मार दी गयी थी. गोली लगने के बाद परिजनों ने इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल लाया था, जहां उनकी मौत हो गयी थी. हत्या के बाद सिविल कोर्ट में दो दिनों तक वकीलों ने न्यायालय कार्य का बहिष्कार किया था. इसके साथ ही समाहरणालय के पास सड़क पर प्रदर्शन कर तत्कालीन इंस्पेक्टर को हटाने की मांग भी की गयी थी. पुलिस इस हत्याकांड में कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. हत्या के कारणों का अबतक खुलासा नहीं हो सका है. वकील की हत्या किसने की और क्यों हुई, इसका खुलासा करने के लिए नगर थाना पुलिस ने जेल में बंद पिंटू को रिमांड पर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










