सूबे में भय व दहशत का माहौल: मोदी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Dec 2015 6:30 PM

विज्ञापन

सूबे में भय व दहशत का माहौल: मोदीपटना. भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि र्निर्माण कार्य में लगी कंपनियों से रंगदारी मांगे जाने और उनके कर्मियों व अधिकारियों की लगातार हो रही हत्या की घटनाओं से पूरे बिहार में भय व दहशत का माहौल कायम हो गया […]

विज्ञापन

सूबे में भय व दहशत का माहौल: मोदीपटना. भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि र्निर्माण कार्य में लगी कंपनियों से रंगदारी मांगे जाने और उनके कर्मियों व अधिकारियों की लगातार हो रही हत्या की घटनाओं से पूरे बिहार में भय व दहशत का माहौल कायम हो गया है. ऐसे में बिहार का विकास हो पायेगा और यहां बाहर के निवेशक आ पायेंगे. एक बार फिर बिहार पुराने दिनों की ओर तेजी से लौट रहा है. उन्होंने सवाल उठाया कि शनिवार को जिस तरह से दरभंगा में सड़क निर्माण करा रहे दो इंजीनियरों की दिन दहाड़े गोलियों से भून कर हत्या और इसके पहले शिवहर में विद्युतिकरण से जुड़े एक सुपरवाइजर की रंगदारी के लिए हत्या कर दी गयी थी,उससे क्या पूरे बिहार में दहशत कायम नहीं हो गया है. अपराध की बढ़ती घटनाओं को रोकने में जहां प्रदेश की पुलिस लाचार दिख रही हैं वहीं सरकार भी विवश नजर आ रही है. बैंककर्मी, व्यवसायी, निर्माण कार्य में लगी कम्पनियां और आम लोग भय और दहशत में हैं. ऐसे में निर्माण कार्य में लगी कंपनियां एक बार फिर बिहार से पलायन करने की सोचने लगी हैं. सरकार और पुलिस निर्माण कार्य में लगी कंपनियों के कर्मियों व अधिकारियों को सुरक्षा मुहैया कराने में विफल साबित हो रही हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू प्रसाद को अपराध की घटनाओं को रोकने के लिए कारगर पहल करना चाहिए. मुख्यमंत्री के बार–बार के निर्देशों व दावों के बावजूद अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि दिनदहाड़े हत्या, बैंक लूट और डकैतियों का तांता लग गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन