मारपीट में महिला सहित तीन बच्चे घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Dec 2015 6:45 PM
मारपीट में महिला सहित तीन बच्चे घायल गोपालगंज. परिवारिक विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में एक महिला सहित तीन बच्चे घायल हो गये हैं. घायलों को स्थानीय अस्पताल में भरती कराया गया है. फुलवरिया थाना क्षेत्र के पकौली बदो गांव की रीता देवी का आरोप है कि उसके पति अरुण कुमार विदेश में नौकरी […]
मारपीट में महिला सहित तीन बच्चे घायल गोपालगंज. परिवारिक विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में एक महिला सहित तीन बच्चे घायल हो गये हैं. घायलों को स्थानीय अस्पताल में भरती कराया गया है. फुलवरिया थाना क्षेत्र के पकौली बदो गांव की रीता देवी का आरोप है कि उसके पति अरुण कुमार विदेश में नौकरी करते हैं. भैंसुर दीनानाथ साह, दयादीन एवं देवर तथा सास-ससुर किसी किसी बात को लेकर हमेशा प्रताड़ित करते रहते हैं. शुक्रवार की शाम वह अपने घर अकेली थी, तभी सभी लोग लाठी – डंडे लेकर दरवाजे पर पहुंच गये एवं मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया. इतना ही नहीं उसके तीन छोटे छोटे बच्चों की भी पिटाई की गयी. गांव के लोगों ने बचाया तथा अस्पताल पहुंचाया. घायल महिला के बयान पर दीनानाथ साह सहित चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










