फर्जीवाड़ा मामले में हेडमास्टर पर कार्रवाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Dec 2015 6:45 PM
फर्जीवाड़ा मामले में हेडमास्टर पर कार्रवाईएमडीएम प्रभारी ने कार्रवाई के लिए डीइओ को सौंपा प्रतिवेदन स्कूल की जांच से हुआ फर्जीवाड़े का खुलासा मामला मिडिल स्कूल रामचंद्रपुर का संवाददाता, गोपालगंजमध्याहृन भोजन योजना में फर्जीवाड़े के मामले में प्रभारी हेडमास्टर पर विभाग की कार्रवाई तय मानी जा रही है. थावे प्रखंड के मिडिल स्कूल, रामचंद्रपुर की […]
फर्जीवाड़ा मामले में हेडमास्टर पर कार्रवाईएमडीएम प्रभारी ने कार्रवाई के लिए डीइओ को सौंपा प्रतिवेदन स्कूल की जांच से हुआ फर्जीवाड़े का खुलासा मामला मिडिल स्कूल रामचंद्रपुर का संवाददाता, गोपालगंजमध्याहृन भोजन योजना में फर्जीवाड़े के मामले में प्रभारी हेडमास्टर पर विभाग की कार्रवाई तय मानी जा रही है. थावे प्रखंड के मिडिल स्कूल, रामचंद्रपुर की जांच जिला मध्याह्न भोजन योजना पदाधिकारी के द्वारा की गयी, जिसमें विद्यालय में पदस्थापित 18 शिक्षकों में से 11 शिक्षक ही उपस्थित थे, जबकि पांच शिक्षक अवकाश पर पाये गये. पदाधिकारी के द्वारा विद्यालय की जांच एक सप्ताह पहले भी की गयी थी, जिसमें उपस्थिति पंजी में 918 छात्र-छात्राओं को उपस्थित बनाया गया था, जबकि जांच के दौरान 631 छात्र-छात्राएं ही मौजूद थे. इस प्रकार विद्यालय के प्रभारी हेडमास्टर के द्वारा 287 छात्र-छात्राओं की फर्जी तरीके से उपस्थिति बना कर चावल एवं परिवर्तन मूल्य की राशि का उपयोग किया गया है. इतना ही नहीं प्रभारी हेडमास्टर के द्वारा दिये गये स्पष्टीकरण का संतोषजनक जवाब नहीं दिये जाने की स्थिति में मध्याह्न भोजन योजना पदाधिकारी के द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार को पत्र भेज कर प्रभारी हेडमास्टर के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई किये जाने के साथ-साथ चावल एवं परिवर्तन मूल्य के मद में खर्च की गयी राशि वसूल किये जाने की अनुशंसा की गयी है. उन्होंने बताया कि आठ दिसंबर को भी विद्यालय की जांच की गयी थी, जिसमें स्कूल में मौजूद छात्र-छात्राओं की संख्या से ज्यादा उपस्थिति प्रभारी हेडमास्टर के द्वारा बनायी गयी थी. इस फर्जीवाड़े को लेकर प्रभारी हेडमास्टर पर कार्रवाई किये जाने की अनुशंसा करते हुए डीइओ को रिपोर्ट सौंपी गयी है. क्या कहते हैं पदाधिकारी स्कूल में मध्याह्न भोजन योजना में व्यापक पैमाने पर धांधली की गयी है. छात्र-छात्राओं की फर्जी उपस्थित दर्ज कर राशि की निकासी की गयी है. इसको लेकर प्रभारी हेडमास्टर पर कार्रवाई की अनुशंसा की गयी है. अब्दुस सलाम अंसारी, एमडीएम प्रभारी, गोपालगंज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










