खाते के माध्यम से मिलेगी योजना राशि

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Dec 2015 6:30 PM

विज्ञापन

खाते के माध्यम से मिलेगी योजना राशि गोपालगंज. विभागीय निर्देशानुसार वर्तमान वित्तीय वर्ष में छात्रवृत्ति योजनांतर्गत द्वितीय किस्त (आगामी छह माह) की राशि का वितरण 18 जनवरी से छात्र-छात्राओं को उनके बैंक खाते में आरटीजीएस के माध्यम से होगा. पूर्व में सभी संबंधित विद्यालयों के अध्ययनरत छात्र -छात्राओं काे बैंक खाता खोलने का निर्देश दिया […]

विज्ञापन

खाते के माध्यम से मिलेगी योजना राशि गोपालगंज. विभागीय निर्देशानुसार वर्तमान वित्तीय वर्ष में छात्रवृत्ति योजनांतर्गत द्वितीय किस्त (आगामी छह माह) की राशि का वितरण 18 जनवरी से छात्र-छात्राओं को उनके बैंक खाते में आरटीजीएस के माध्यम से होगा. पूर्व में सभी संबंधित विद्यालयों के अध्ययनरत छात्र -छात्राओं काे बैंक खाता खोलने का निर्देश दिया गया है. वैसे छात्र-छात्रा जिनका खाता नहीं खुला है, वे अपने माता-पिता अथवा अभिभावक का बैंक खाता (छाया प्रति) अपने विद्यालय के प्रधानाध्यापक को उपलब्ध करायेंगे. बैंक खाते में प्रविष्ट छात्र-छात्रा के माता -पिता अथवा अभिभावक के नाम का सत्यापन प्रधानाध्यापक विद्यालय के अभिलेख से करते हुए संबंधित निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी राशि की विमुक्ति बैंक अंतरण के माध्यम से सुनिश्चित करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन