अब फरवरी से इंटरव्यू, जनवरी में सर्फि रिजल्ट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Dec 2015 6:23 PM
अब फरवरी से इंटरव्यू, जनवरी में सिर्फ रिजल्टबिहार लोक सेवा आयोग ने तैयार किये कार्यक्रमसंवाददाता, पटना बिहार लोक सेवा आयोग नये साल के पहले महीने जनवरी में सिर्फ अब तक लिये गये परीक्षाओं और इंटरव्यू का रिजल्ट निकालेगा. परीक्षा और विश्वविद्यालयों के असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए चल रही इंटरव्यू की प्रक्रिया फरवरी महीने के पहले […]
अब फरवरी से इंटरव्यू, जनवरी में सिर्फ रिजल्टबिहार लोक सेवा आयोग ने तैयार किये कार्यक्रमसंवाददाता, पटना बिहार लोक सेवा आयोग नये साल के पहले महीने जनवरी में सिर्फ अब तक लिये गये परीक्षाओं और इंटरव्यू का रिजल्ट निकालेगा. परीक्षा और विश्वविद्यालयों के असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए चल रही इंटरव्यू की प्रक्रिया फरवरी महीने के पहले सप्ताह से शुरू हो जायेगी. पहले आयोग ने तय किया था कि जनवरी महीने में ही अर्थशास्त्र विषय के लिए इंटरव्यू शुरू होगा, लेकिन बोर्ड की बैठक में तय हुआ कि जितने भी पेंडिंग रिजल्ट हैं उसे पहले क्लीयर कर दिया जाये. इसके बाद अन्य विषयों के लिए इंटरव्यू और परीक्षा का आयोजन किया जायेगा. जनवरी महीने में ही अंगरेजी विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर के इंटरव्यू का रिजल्ट निकल जायेगा. अंगरेजी का रिजल्ट 24 दिसंबर को इंटरव्यू खत्म होने के बाद ही जारी कर दिया जाता, लेकिन झारखंड से कुछ अभ्यर्थी के मामले पर शिक्षा विभाग से आयोग ने राय मांगी है. सूत्रों के अनुसार झारखंड के कुछ वैसे अभ्यर्थियों का भी साक्षात्कार हो गया है, जिनके पास 2009 के यूजीसी रेगूलेशन से पहले की पीएचडी डिग्री है. शिक्षा विभाग की क्लीयरेंस के बाद रिजल्ट जारी किया जायेगा. बीपीएससी जनवरी के पहले सप्ताह में ही अर्थशास्त्र विषय के इंटरव्यू के लिए अभ्यर्थियों की सूची भी जारी कर देगा. इसके बाद राजनीतिशास्त्र, इतिहास, गणित साइंस समेत अन्य विषयों के इंटरव्यू के लिए भी एक-एक कर लिस्ट जारी की जायेगी. जल्द ही 56वीं से 59वीं संयुक्त परीक्षा के मेंस (मुख्य परीक्षा) के लिए आवेदन भरने के प्रक्रिया शुरू होगी. इंजीनियरिंग कॉलेजों के प्रिंसिपल, असिस्टेंट प्रोफेसर की बहाली के रिजल्ट निकाले जायेंगे, साथ ही मेडिकल क्षेत्र के डॉक्टर्स के भी परिणाम जनवरी में ही जारी कर दिये जायेंगे. बिहार लोक सेवा आयोग ने 2015 में जिन परीक्षाओं का भी आयोजन किया है और उसका परिणाम अभी तक नहीं दिया है, उसके रिजल्ट भी जारी किये जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










