कांग्रेस का 16 जिले में प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Dec 2015 8:12 PM

विज्ञापन

कांग्रेस का 16 जिले में प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त पटना. विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली भारी सफलता के बाद संगठन की मजबूती के लिए प्रखंड स्तर पर अध्यक्ष की तैनाती शुरू कर दी गयी है. पहले फेज में 16 जिले में 217 प्रखंड में अध्यक्ष बनाया गया है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व शिक्षा […]

विज्ञापन

कांग्रेस का 16 जिले में प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त पटना. विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली भारी सफलता के बाद संगठन की मजबूती के लिए प्रखंड स्तर पर अध्यक्ष की तैनाती शुरू कर दी गयी है. पहले फेज में 16 जिले में 217 प्रखंड में अध्यक्ष बनाया गया है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व शिक्षा व आइटी मंत्री डा़ अशोक चौधरी ने प्रखंड अध्यक्ष की नियुक्ति की है़ कांग्रेस ने पश्चिम चम्पारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सारण, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, मधेपुरा, किशनगंज, बांका, नालन्दा, भोजपुर, गया, जहानाबाद व अरवल के 217 प्रखंड कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति हुई है. कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विनोद कुमार सिंह यादव ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सभी जिला कांग्रेस अध्यक्ष को निदेश दिया गया है कि नव नियुक्त प्रखंड अध्यक्षों को शीघ्र कार्यभार ग्रहण कराकर संगठन को मजबूत करने हेतु कार्यक्रम चलाने व प्रखंड कमेटियों का गठन करायें. यादव ने बताया कि जल्द ही बचे हुए जिलों के प्रखंड अध्यक्षों की नियुक्ति होगी. ज्ञात हो कि विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भंग कर दी गयी थी. विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली सफलता के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने शीघ्र कमेटी गठित करने की घोषणा की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन