पूर्व विधायक अयूब खान के निधन पर राजद नेताओं ने शोक व्यक्त किया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Dec 2015 8:12 PM
पूर्व विधायक अयूब खान के निधन पर राजद नेताओं ने शोक व्यक्त कियापटना. राजद नेताओं ने समस्तीपुर के उजियारपुर निवासी पूर्व आयूव खॉ के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है. अयूब खान के निधन को बड़ी क्षति बताते हुए राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उपमुख्यंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, स्वास्थ्य […]
पूर्व विधायक अयूब खान के निधन पर राजद नेताओं ने शोक व्यक्त कियापटना. राजद नेताओं ने समस्तीपुर के उजियारपुर निवासी पूर्व आयूव खॉ के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है. अयूब खान के निधन को बड़ी क्षति बताते हुए राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, उपमुख्यंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव, सहकारिता मंत्री आलोक कुमार मेहता, प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामचंद्र पूर्वे, प्रदेश उपाध्यक्ष तनवीर हसन, प्रधान महासचिव मंद्रिका सिंह यादव, प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन, प्रगति मेहता, प्रदेश महासचिव भाई अरुण कुमार एवं प्रदेश कार्यालय सचिव चंदेश्वर प्रसाद सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि वे हमेशा गरीबों, दलितों, महादलितों, पिछड़ों की लड़ाई लड़ते रहे. उनके निधन से जो रिक्तता आई है उसे भरने में समय लगेगा. अयुब खान 1977 में जनता पार्टी के टीकट पर जमशेदपूर से विधायक चुने गये थे. 1990 मे पहली बार मुख्यमंत्री बनने पर लालू प्रसाद ने उन्हे बिहार राज्य बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का उपाध्यक्ष बनाया था. वे लोकनायक जयप्रकाश नारायण और पूर्व प्रधान मंत्री चंद्रशेखर के काफी करीबी थे. पिछले तीन–चार दिनों से उनका इलाज जमशेदपुर मे चल रहा था. बुधवार को देर रात जमशेदपुर में ही उनका निधन हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










