मोनाजिर हसन भाजपा से नष्किाषित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Dec 2015 7:43 PM
मोनाजिर हसन भाजपा से निष्काषितप्रभात खबर में छपी खबर पर पार्टी ने लिया संज्ञानसंवाददातापटना. पूर्व मंत्री डाॅ मोनाजिर हसन को भाजपा ने छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है. रविवार को उन्होंने पार्टी के खिलाफ बयान दिया था. पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष लालबाबू प्रसाद ने सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय के […]
मोनाजिर हसन भाजपा से निष्काषितप्रभात खबर में छपी खबर पर पार्टी ने लिया संज्ञानसंवाददातापटना. पूर्व मंत्री डाॅ मोनाजिर हसन को भाजपा ने छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है. रविवार को उन्होंने पार्टी के खिलाफ बयान दिया था. पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष लालबाबू प्रसाद ने सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय के निर्देश पर इस आशय का पत्र जारी किया. पत्र में कहा है कि प्रभात खबर में छपे उनके बयान को पार्टी ने गंभीरता से लिया है. इस तरह के बयान से पार्टी की छवि धूमिल हुई है. मालूम हो कि कल उन्होंने भाजपा को डंपिंग यार्ड बताया था. इधर अपमे निष्कासन पर डाॅ हसन ने कहा कि भाजपा मुझे पार्टी के क्या निकालेगी, मैंने इसे पहले ही छोड़ दिया था. भाजपा में मैं जितने समय तक रहा, उसके लिए मैं राज्य की जनता से माफी मांगता हूं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










