बड़े बकायेदारों की बिजली कनेक्शन काटने का आदेश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Dec 2015 7:28 PM
बड़े बकायेदारों की बिजली कनेक्शन काटने का आदेश पावर सब स्टेशन की स्थापना की डीएम ने की समीक्षा अभियंताओं को टारगेट पूरा करने के लिए दिया आदेशगोपालगंज. बिजली के बड़े बकायेदारों का कनेक्शन काटने का आदेश डीएम राहुल कुमार ने सोमवार को दिया है. डीएम ने बिजली कंपनी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते […]
बड़े बकायेदारों की बिजली कनेक्शन काटने का आदेश पावर सब स्टेशन की स्थापना की डीएम ने की समीक्षा अभियंताओं को टारगेट पूरा करने के लिए दिया आदेशगोपालगंज. बिजली के बड़े बकायेदारों का कनेक्शन काटने का आदेश डीएम राहुल कुमार ने सोमवार को दिया है. डीएम ने बिजली कंपनी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए स्पष्ट किया कि जो भुगतान नहीं करते उनके कनेक्शन को तत्काल काट दिया जाये तथा राशि की रिकवरी के लिए कार्रवाई की जाये. डीएम ने थावे में पावर सब स्टेशन बनाने के लिए किये गये स्थल चयन में आयी समस्या का एसडीओ मृत्युंजय कुमार से मिल कर समाधान कराने का निर्देश दिया है, ताकि थावे प्रखंड को बिजली अपूर्ति की व्यवस्था अगले वर्ष बेहतर की जा सके. इसी तरह कटेया पावर सब स्टेशन को हर हाल में जनवरी में चालू करने का निर्देश दिया गया है. मांझा सब स्टेशन के निर्माण कार्य अपेक्षाकृत बेहतर नहीं हेाने पर डीएम ने नाराजगी जतायी और कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. इस बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी कुमार गौरव के अलावा सहायक अभियंता और कनीय अभियंता शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










