सास-बहू हत्याकांड में पुलिस को छूट रहा पसीना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Dec 2015 7:12 PM
सास-बहू हत्याकांड में पुलिस को छूट रहा पसीना परिजनों की शिकायत को गंभीरता से नहीं ली थी पुलिसगरीब होने के कारण पुलिस ने नहीं की थी कार्रवाईविधानसभा में मामला उठने के बाद हरकत में आयी पुलिसप्रभात फॉलोअपफोटो- 16संवाददाता, महम्मदपुर सास-बहू हत्याकांड का खुलासा करने में पुलिस को पसीना छूट रहा है. हत्यारों तक पहुंचने में […]
सास-बहू हत्याकांड में पुलिस को छूट रहा पसीना परिजनों की शिकायत को गंभीरता से नहीं ली थी पुलिसगरीब होने के कारण पुलिस ने नहीं की थी कार्रवाईविधानसभा में मामला उठने के बाद हरकत में आयी पुलिसप्रभात फॉलोअपफोटो- 16संवाददाता, महम्मदपुर सास-बहू हत्याकांड का खुलासा करने में पुलिस को पसीना छूट रहा है. हत्यारों तक पहुंचने में पुलिस नाकाम रही है. हत्या के कारणों का भी खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस ने इस कांड को शुरू से ही गंभीरता से नहीं लिया. पुलिस अपहरण के बाद अगर सक्रिय हुई रहती तो शायद दोनों की जान बचायी जा सकती थी. तत्कालीन थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने गरीब के घर से अपहरण होने के कारण इसे पहले दबाने में जुट गये. अपहरण का कांड तक दर्ज करने में परिजनों को मुश्किल का सामना करना पड़ा था. बाद में सास का अपहरण कर लिया गया. पहले पुलिस इस मामले में घरेलू कलह करार देने लगी. बाद में जब मामला विधानसभा में पहुंचा, तो तत्काल प्रभाव से संतोष कुमार को महम्मदपुर से हटा दिया गया. अब विकास कुमार थानाध्यक्ष बनते ही इस कांड का खुलासा करने में जुटे हैं. बता दें कि थाना क्षेत्र के कुशहर गांव के उपेंद्र दास की पत्नी नीतु देवी का अपहरण 11 नवंबर की शाम अपराधियों ने कर लिया. परिजन मामले को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने पहुंचे, जिसमें अपहृता को खोजने के बजाय पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर भी टालती रही. अंतत: प्राथमिकी दर्ज कर पूरे मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया. उसके ठीक 12 दिन बाद नीतु की सास छठी देवी का अपहरण उस समय कर लिया गया जब वह बाजार से शाम को घर लौट रही थी. इसके ठीक दूसरे दिन डुमरिया चंवर में छठी देवी का शव मिला था. उसके बाद भी पुलिस ने हत्या और अपहरण मामले में दिलचस्पी नहीं दिखाई और पूरा मामला ठंडे बस्ते में पड़ा रहा. गत शनिवार की रात्रि नीतु देवी की भी हत्या हो जाने की सूचना जब परिजनों को मिली, तो उनके होश उड़ गये. अपहरण के बाद हत्या और पुन: अपहरण कर एक और हत्या आराम से अपराधी करते चले गये, लेकिन पुलिस को पूरे मामले में इसकी भनक तक नहीं लगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










