दलित उत्पीड़न के शिकार परिजनों को मुआवजा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Dec 2015 6:25 PM

विज्ञापन

दलित उत्पीड़न के शिकार परिजनों को मुआवजा चेक के माध्यम से चार पीड़ितों को किया गया भुगतान डीएम ने बांटी मुआवजे की राशि 6.30 लाख की राशि का हुआ वितरण फोटो नं-5गोपालगंज. दलित उत्पीड़न के शिकार परिजनों को मुआवजा राशि का भुगतान चेक के माध्यम से किया गया. अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम […]

विज्ञापन

दलित उत्पीड़न के शिकार परिजनों को मुआवजा चेक के माध्यम से चार पीड़ितों को किया गया भुगतान डीएम ने बांटी मुआवजे की राशि 6.30 लाख की राशि का हुआ वितरण फोटो नं-5गोपालगंज. दलित उत्पीड़न के शिकार परिजनों को मुआवजा राशि का भुगतान चेक के माध्यम से किया गया. अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत पीड़ित व्यक्तियों के परिजनों को मुआवजा राशि का भुगतान किया गया. डीएम राहुल कुमार ने रामावती देवी, लालमती देवी, रीना देवी, सुगांती देवी को मुआवजा राशि का चेक मुहैया कराया. डीएम ने कहा कि चेक के भुगतान के लिए अपने परिवार के सदस्यों के साथ ही बैंक में पहुंचे. उन्होंने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि चेक के भुगतान के लिए किसी दलाल या बिचौलिये किस्म के लोगों के चक्कर में पड़ने की आवश्यकता नहीं है. स्वयं या अपने विश्वासपात्र लोगों के साथ बैंक पहुंच कर राशि का भुगतान प्राप्त करें. डीएम ने चार लाभुकों के बीच छह लाख 30 हजार की राशि चेक के माध्यम से वितरित की. इस मौके पर जिला कल्याण पदाधिकारी कृष्ण कुमार सिन्हा सहित कल्याण शाखा के रोकड़पाल बलिराम राम आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन