नवादा गांव में स्कॉर्पियो से 67 कार्टन शराब बरामद, तस्कर हुआ फरार

गोपालगंज. नगर थाना क्षेत्र के पार नवादा गांव में शुक्रवार की रात उत्पाद विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक स्कॉर्पियो से 603 लीटर देसी शराब बरामद की.
गोपालगंज. नगर थाना क्षेत्र के पार नवादा गांव में शुक्रवार की रात उत्पाद विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक स्कॉर्पियो से 603 लीटर देसी शराब बरामद की. हालांकि, इस दौरान तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया. उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पार नवादा गांव के पास एक स्कॉर्पियो में भारी मात्रा में शराब लायी जा रही है. सूचना के आधार पर विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर वाहन की तलाशी ली. तलाशी के दौरान स्कॉर्पियो के भीतर छिपाकर रखे गए 67 कार्टन में 603 लीटर देसी शराब बरामद की गयी. अधिकारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान तस्कर मौके पर मौजूद था, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर वह भागने में सफल रहा. विभाग की टीम ने स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है. तस्कर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए उत्पाद विभाग ने आसपास के गांवों में छापेमारी शुरू कर दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




