गोपालगंज में मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में छह लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी

प्रतीकात्मक तस्वीर
Gopalganj News : गोपालगंज में मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं में कुल छह लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों का स्थानीय रेफरल अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने सूचना मिलते ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
Gopalganj News : भोरे थाना और जगतौली ओपी क्षेत्र में हुई मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में छह लोग घायल हो गए. सभी घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल भोरे में कराया जा रहा है. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
भोरे थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति घायल
पहली घटना भोरे थाना क्षेत्र के पांडेय टोला की है, जहां मारपीट की घटना में दुर्गेश पांडेय घायल हो गए. परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल भोरे में भर्ती कराया.
जगतौली ओपी क्षेत्र में पांच लोग हुए घायल
वहीं, जगतौली ओपी क्षेत्र के भोपतपुर निवासी खुश मोहम्मद तथा विश्रामपुर गांव के संजय यादव, गीता देवी, सरिता देवी और धनंजय यादव अलग-अलग विवादों में हुई मारपीट की घटनाओं में घायल हो गए. सभी घायलों को परिजनों ने रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है.
पुलिस ने शुरू की जांच
घटनाओं की सूचना मिलने के बाद संबंधित थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि सभी मामलों की जांच के बाद आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










