बांसूरी वादन में पर्यटन विभाग ने किया सम्मानित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Dec 2015 7:27 PM
बांसूरी वादन में पर्यटन विभाग ने किया सम्मानित सोनपुर मेले में बांसूरी वादन कर बढ़ाया जिले का गौरवबांसूरी वादन के लिए महर्षी अनिल शास्त्री को मिली ख्यातीफोटो- 27 – पर्यटन विभाग से मिले सम्मान के साथ महर्षि अनिल शास्त्रीगोपालगंज. बाबा हरिहर नाथ के दरबार में आयोजित विश्व प्रसिद्ध सोनुपर मेेले में पर्यटन विभाग की तरफ […]
बांसूरी वादन में पर्यटन विभाग ने किया सम्मानित सोनपुर मेले में बांसूरी वादन कर बढ़ाया जिले का गौरवबांसूरी वादन के लिए महर्षी अनिल शास्त्री को मिली ख्यातीफोटो- 27 – पर्यटन विभाग से मिले सम्मान के साथ महर्षि अनिल शास्त्रीगोपालगंज. बाबा हरिहर नाथ के दरबार में आयोजित विश्व प्रसिद्ध सोनुपर मेेले में पर्यटन विभाग की तरफ से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बांसूरी वादन कर जिले का गौरव बढ़ानेवाले महर्षि अनिल शास्त्री को विभाग ने प्रतीक चिह्न और 25 हजार का चेक देकर सम्मानित किया. बता दें कि महर्षि अनिल शास्त्री बनारस घराने के मशहूर शहनाई वादक पं मोहन लाल त्यागी के सानिध्य में स्वर साधना की शुरुआत की थी. विभिन्न मंचों पर सफल कार्यक्रम देते हुए जिला स्तर के सभी कार्यक्रमों में महर्षि सक्रिय रहे. पिछले वर्ष थावे महोत्सव में पहुंचे. देश के प्रमुख भजन सम्राट पद्मश्री अनुप जलोटा ने भी महर्षि को अपने मंच पर बांसूरी बजाने की ख्याति उनके खाते में जोड़ दी थी. इस बीच पर्यटन विभाग ने निदेशक उमाशंकर प्रसाद की विशेष पहल पर महर्षि को बांसूरी वादन के लिए सोनपुर मेले में स्वीकृति मिली थी. महर्षि के इस सफलता पर कलाप्रेमियों ने बधाई दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










