भाजपा कार्यालय के पीछे नेशनल हेराल्ड की है जमीन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Dec 2015 9:49 PM
भाजपा कार्यालय के पीछे नेशनल हेराल्ड की है जमीनसंवाददाता,पटनापटना में भी नेशनल हेराल्ड की जमीन है. भाजपा कार्यालय के पीछे लगभग 22 कट्ठा जमीन नेशनल हेराल्ड की है. इस जमीन पर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है. जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए कांग्रेस की ओर से कई बार शिकायत की गयी, लेकिन […]
भाजपा कार्यालय के पीछे नेशनल हेराल्ड की है जमीनसंवाददाता,पटनापटना में भी नेशनल हेराल्ड की जमीन है. भाजपा कार्यालय के पीछे लगभग 22 कट्ठा जमीन नेशनल हेराल्ड की है. इस जमीन पर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है. जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए कांग्रेस की ओर से कई बार शिकायत की गयी, लेकिन जमीन अतिक्रमण से मुक्त नहीं हो सका. पॉश इलाके में जमीन होने के कारण इसकी काफी कीमत है. जमीन की कीमत करोड़ों में है. उक्त जमीन पर स्थित एक शिलापट्ट पर पूर्व पीएम राजीव गांधी ने वर्ष 1987 में इसका शिलान्यास किया था. शिलापट्ट पर पूर्व सीएम जगन्नाथ मिश्र का नाम दर्ज है. कांग्रेस सूत्र ने बताया कि कांग्रेस कोषाध्यक्ष मोतीलाल बोरा ने बिहार के पूर्व राज्यपाल बूटा सिंह के समक्ष उक्त जमीन के बारे में यह मामला उठाया था. इसके अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मुलाकात में इसकी चर्चा की थी. लेकिन अभी तक उसका हल नहीं निकला है. वर्तमान में नीतीश सरकार में राजस्व व भूमि सुधार विभाग कांग्रेस के मंत्री डा़ मदन मोहन झा के पास है. जानकारों का कहना है कि राजस्व व भूमि सुधार विभाग उस मामले को देख रहा है. कांग्रेस ने नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व उपाध्यक्ष राहुल गांधी को साजिश के तहत फंसाये जाने के खिलाफ शनिवार को पूरे राज्य में जिला मुख्यालय पर धरना दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










