विधवा के एमडीएम बनाने पर की खुशी जाहिर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Dec 2015 9:00 PM
विधवा के एमडीएम बनाने पर की खुशी जाहिर हथुआ. बड़ा कोइरौली गांव स्थित सरस्वती मिडिल स्कूल में बहन रक्षा दल के सदस्यों ने बरौली के कल्याणपुर में एक स्कूल में विधवा के द्वारा एमडीएम बनाने पर खुशी जाहिर की है. कल्याणपुर मिडिल स्कूल की विधवा रसोइया पर ग्रामीणों ने एमडीएम बनाने पर बैन लगा दिया […]
विधवा के एमडीएम बनाने पर की खुशी जाहिर हथुआ. बड़ा कोइरौली गांव स्थित सरस्वती मिडिल स्कूल में बहन रक्षा दल के सदस्यों ने बरौली के कल्याणपुर में एक स्कूल में विधवा के द्वारा एमडीएम बनाने पर खुशी जाहिर की है. कल्याणपुर मिडिल स्कूल की विधवा रसोइया पर ग्रामीणों ने एमडीएम बनाने पर बैन लगा दिया था. इस घटना पर बहन रक्षा दल के सदस्यों ने विरोध दर्ज कराया. प्रो कुमारी नीलम श्रीवास्तव का कहना है कि आधुनिकता के दौर में आज भी कुछ जहगों पर अंधविश्वास, रूढ़ीवादी परंपरा देखने को मिल रही है, जो बड़ा ही दुखद है. डाॅ सीपी सी ने कहा कि डीएम राहुल कुमार ने साहासिक कदम उठाया है. इससे नारी शक्ति को और बल मिलेगा. मौके पर संयोजन राकेश रंजन, सोनी कुमारी, नगमा परवीन, किरण कुमारी भारती, पूर्णिमा राज, नीतू कुमारी, गुड़िया खातून, ऋचा कुमारी, बबीता देवी, पुष्पा कुमारी, अंजलि कुमारी, पुष्पा श्रीवास्तव, सबिता कुमारी, गायत्री कुमारी, प्रतिभा कुमारी, निशा कुमारी आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










