जन्म के बाद शिशु को 48 घंटे तक रखे अस्पताल : डॉ गौरव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Dec 2015 7:56 PM
जन्म के बाद शिशु को 48 घंटे तक रखे अस्पताल : डॉ गौरव राज्य स्वास्थ्य समिति की टीम ने सदर अस्पताल में की जांच जननी को जेबीएसवाइ का चेक मुहैया कराने का आदेश कुचायकोट, जलालपुर और सदर अस्पताल में हुई सघन जांच गोपालगंज. जन्म के बाद शिशु को अस्पताल में 48 घंटे तक रखा जाये. […]
जन्म के बाद शिशु को 48 घंटे तक रखे अस्पताल : डॉ गौरव राज्य स्वास्थ्य समिति की टीम ने सदर अस्पताल में की जांच जननी को जेबीएसवाइ का चेक मुहैया कराने का आदेश कुचायकोट, जलालपुर और सदर अस्पताल में हुई सघन जांच गोपालगंज. जन्म के बाद शिशु को अस्पताल में 48 घंटे तक रखा जाये. शिशु की पूरी जांच के बाद ही जननी को अस्पताल से छोड़ा जाये. उक्त निर्देश राज्य स्वास्थ्य समिति, पटना से आयी अधिकारियों की टीम ने अस्पताल प्रशासन और भरती मरीजों को दिया. स्वास्थ्य विभाग के उपनिदेशक मातृत्व व शिशु के डॉ गौरव कुमार और राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ सज्जाद ने शनिवार की देर शाम अस्पताल में जांच की. सिविल सर्जन डॉ मधेश्वर प्रसाद शर्मा और डीपीएम अरविंद कुमार भी टीम में शामिल थे. मीरगंज-फुलवरिया अस्पताल की जांच करने के बाद समिति की टीम ने कुचायकोट अस्पताल और जलालपुर के एपीएचसी में जांच की, जहां साफ-सफाई की कमी होने पर नाराजगी जताते हुए सुधार लाने का निर्देश दिया गया. सदर अस्पताल के इमरजेंसी, ओपीडी और लेबर वार्ड में करीब तीन घंटे तक अधिकारियों की टीम ने जांच की. इस दौरान लेबर वार्ड में महिलाओं के लिए शौचालय की कमी पायी गयी, जिसे दूर करने के लिए अस्पताल प्रबंधक को निर्देश दिया गया. टीम ने जांच के बाद अधिकारियों के साथ बैठक की. मौके पर जिला स्वास्थ्य समिति के प्रबंधक अरविंद कुमार झा, अस्पताल उपाधीक्षक डॉ पीसी प्रसाद के अलावा सदर अस्पताल के चिकित्सक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










