सितार वादन में रिचा को मिला पहला स्थान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Dec 2015 7:39 PM
सितार वादन में रिचा को मिला पहला स्थान दरभंगा में आयोजित राज्य युवा महोत्सव में तीन युवाओं ने राज्य में लहराया परचम कोन्हवां गांव की बेटी ने राज्य महोत्सव में बनाया मुकाम डीएम ने कलाकारों को दी शुभकामना गोपालगंज. दरभंगा में आयोजित राज्यस्तरीय युवा महोत्सव में गोपालगंज के तीन कलाकारों ने गोपालगंज का सम्मान बढ़ाया […]
सितार वादन में रिचा को मिला पहला स्थान दरभंगा में आयोजित राज्य युवा महोत्सव में तीन युवाओं ने राज्य में लहराया परचम कोन्हवां गांव की बेटी ने राज्य महोत्सव में बनाया मुकाम डीएम ने कलाकारों को दी शुभकामना गोपालगंज. दरभंगा में आयोजित राज्यस्तरीय युवा महोत्सव में गोपालगंज के तीन कलाकारों ने गोपालगंज का सम्मान बढ़ाया है. उन्होंने अपनी प्रतिभा की बदौलत राज्य में परचम लहराया है. सदर प्रखंड के कोन्हवां गांव की रहनेवाली रिचा कुमारी सितार वादन में पहला स्थान पाकर बिहार चैंपियन चुनी गयी है, जबकि मशानथाना गांव के रहनेवाले मोतीलाल भास्कर को लोक कथा मे बिहार में दूसरा स्थान मिला है. वायलन में भी गोपालगंज के युवा को पहला स्थान प्राप्त हुआ है. युवा कलाकारों की सफलता पर गोपालगंज के डीएम राहुल कुमार ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी हुई प्रतिभा को मौका मिला है. युवा महोत्सव में ऐसे ही कलाकारों की प्रतिभा को सम्मान मिलना चाहिए. बता दे कि युवा महोत्सव के लिए गोपालगंज से शिक्षा विभाग के पीओ कपिलदेव तिवारी, भैरवी संगीत महाविद्यालय विनोद कुमार के नेतृत्व में युवा कलाकारों की टीम दरभंगा राज्यस्तरीय महोत्सव में गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










