युवा कांग्रेस ने किया पीएम का पुतला दहन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Dec 2015 7:08 PM
युवा कांग्रेस ने किया पीएम का पुतला दहनसंवाददाता,पटनानेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व उपाध्यक्ष राहुल गांधी को साजिश के तहत फंसाये जाने के विरोध में युवा कांग्रेस ने सभी जिला में भाजपा कार्यालय के समक्ष पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया. राजधानी पटना में युवा कांग्रेसी काली पट्टी बांध कर पीएम […]
युवा कांग्रेस ने किया पीएम का पुतला दहनसंवाददाता,पटनानेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व उपाध्यक्ष राहुल गांधी को साजिश के तहत फंसाये जाने के विरोध में युवा कांग्रेस ने सभी जिला में भाजपा कार्यालय के समक्ष पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया. राजधानी पटना में युवा कांग्रेसी काली पट्टी बांध कर पीएम नरेंद्र मोदी शर्म करो, इंदिरा,राजीव,सोनिया राहुल के सिपाही नहीं डरेंगे नारा लगाते हुए इंकम टैक्स गोलंबर से मार्च करते हुए भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचा. वहां पटना साहिब लोकसभा के अध्यक्ष धीरज कुमार के नेतृत्व में पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया. उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने सबूत के अभाव में केस बंद कर दिया था. केंद्र सरकार ने झूठे आरोप मढ़ कर फिर से केस लगाया है. पुतला दहन कार्यक्रम में मंजीत आनंद साहू, दौलत इमाम, कुमार अभिषेक, रवि यादव, विशाल राजपूत, सौरभ कुमार सहित युवा कांग्रेसी शामिल हुए. बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार आशीष के नेतृत्व में जमुई में पुतला दहन कार्यक्रम हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










