वेस्टइंडीज में क्लब बनाम देश का मुद्दा सुलझे: क्लार्क
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Dec 2015 7:08 PM
वेस्टइंडीज में क्लब बनाम देश का मुद्दा सुलझे: क्लार्कसिडनी. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने शनिवार को कहा कि आइसीसी को खिलाड़ियों को ‘क्लब बनाम देश’ के संकट से बचाना होगा, जिसने मौजूदा वेस्टइंडीज-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के लिए मजाक बनने का खतरा पैदा कर दिया है. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान क्लार्क ने कहा कि […]
वेस्टइंडीज में क्लब बनाम देश का मुद्दा सुलझे: क्लार्कसिडनी. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने शनिवार को कहा कि आइसीसी को खिलाड़ियों को ‘क्लब बनाम देश’ के संकट से बचाना होगा, जिसने मौजूदा वेस्टइंडीज-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के लिए मजाक बनने का खतरा पैदा कर दिया है. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान क्लार्क ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए प्राथमिकता होना चाहिए. क्लार्क ने हालांकि स्वीकार किया कि टेस्ट तभी खेल का सर्वोच्च रहेगा जब अधिकारी ऐसा संतुलन ढूंढ लेंगे, जो शीर्ष खिलाड़ियों को इंडियन प्रीमियर लीग और ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग जैसी शीर्ष लीग में हिस्सा लेने की स्वीकृति देगा. हाल में संन्यास लेनेवाले क्लार्क ने ‘सिडनी मोर्निंग हेराल्ड’ से कहा, ‘खिलाड़ी यहां बीबीएल (बिग बैश लीग) में खेल रहे हैं, मुझे लगता है कि यह बेहद निराशाजनक है कि वे वेस्टइंडीज टीम का हिस्सा नहीं हैं.’ उन्होंने कहा, ‘ऑस्ट्रेलियाई में कई खिलाड़ी हैं, जिन्हें टेस्ट टीम में होना चाहिए था. मुझे लगता है कि यह खेल और टेस्ट क्रिकेट के लिए निराशाजनक है.’ क्लार्क ने कहा, ‘मैं इसे बदलते हुए देखना चाहता हूं. यह आइसीसी और वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड पर निर्भर करता है कि वे इसे प्रभावी बनाने का प्रयास करें.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










