घर में घुस छात्रा से की छेड़खानी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Dec 2015 6:37 PM
घर में घुस छात्रा से की छेड़खानी गोपालगंज. घर में घुस कर एक छात्रा के साथ मनचलों ने छेड़खानी की है. छात्रा के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. छात्रा बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के कतालपुर गांव की है. उसका आरोप है कि जब वह घर में अकेली थी, तभी पड़ोसी युवक अपने दो अन्य […]
घर में घुस छात्रा से की छेड़खानी गोपालगंज. घर में घुस कर एक छात्रा के साथ मनचलों ने छेड़खानी की है. छात्रा के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. छात्रा बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के कतालपुर गांव की है. उसका आरोप है कि जब वह घर में अकेली थी, तभी पड़ोसी युवक अपने दो अन्य साथियों के साथ घर में घुस गया तथा अश्लील हरकत करने लगा. जब उसने विरोध किया, तो उसके साथ मारपीट की गयी. मुंह को कपड़े से बांध कर रेप का भी प्रयास किया गया. हल्ला सुन कर आसपास के लोग दौड़े, तो मनचले फरार हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










