प्रधानाध्यापक ने डीइओ को सौंपा ज्ञापन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Dec 2015 6:37 PM

विज्ञापन

प्रधानाध्यापक ने डीइओ को सौंपा ज्ञापन गोपालगंज. कुचायकोट प्रखंड के उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज के प्रधानाध्यापक रामविलास मांझी ने डीइओ को एक ज्ञापन सौंपा. दिये गये ज्ञापन के आलोक में उनका कहना है कि शिक्षक प्रताड़ना का आरोप शिक्षा जनता दरबार में शिक्षक संजय कुमार द्वारा लगाया गया है, जो गलत है. श्री कुमार […]

विज्ञापन

प्रधानाध्यापक ने डीइओ को सौंपा ज्ञापन गोपालगंज. कुचायकोट प्रखंड के उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज के प्रधानाध्यापक रामविलास मांझी ने डीइओ को एक ज्ञापन सौंपा. दिये गये ज्ञापन के आलोक में उनका कहना है कि शिक्षक प्रताड़ना का आरोप शिक्षा जनता दरबार में शिक्षक संजय कुमार द्वारा लगाया गया है, जो गलत है. श्री कुमार पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर नियुक्त हैं. प्रधानाध्यापक ने कहा कि पुस्तकालाध्यक्ष ने भी डीइओ को एक आवेदन दिया है जिसके तहत उनका कहना है कि जिला शिक्षा जनता दरबार में मेरे नाम से आवेदन अज्ञात व्यक्ति द्वारा गलत दिया गया है. उन्होंने कहा है कि वे उस दिन विद्यालय में थे. मेरे ऊपर इस तरह का लगाया गया आरोप गलत है. प्रधानाध्यापक के ज्ञापन के अनुसार दिये गये आवेदन के आधार पर विभागीय कार्रवाई शुरू हो गयी है. प्रधानाध्यापक तथा पुस्तकालयाध्यक्ष ने अपने ऊपर लगाये गये आरोप से मुक्त करने का अनुरोध डीइओ से किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन