मुखिया के घर के निकट नहीं रहेगा बूथ

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Dec 2015 6:22 PM

विज्ञापन

मुखिया के घर के निकट नहीं रहेगा बूथ गांवों में पहुंची पंचायत चुनाव की तैयारी आयोग के निर्देश के अनुरूप बनाये जायेंगे बूथआठ चरणों में होगा पंचायत चुनाव संवाददाता, गोपालगंजपंचायत चुनाव में मुखिया के घर के आसपास मतदान केंद्र (बूथ) नहीं रहेगा. राज्य निर्वाचन आयोग ने मुखिया के घर से सौ गज की परिधि में […]

विज्ञापन

मुखिया के घर के निकट नहीं रहेगा बूथ गांवों में पहुंची पंचायत चुनाव की तैयारी आयोग के निर्देश के अनुरूप बनाये जायेंगे बूथआठ चरणों में होगा पंचायत चुनाव संवाददाता, गोपालगंजपंचायत चुनाव में मुखिया के घर के आसपास मतदान केंद्र (बूथ) नहीं रहेगा. राज्य निर्वाचन आयोग ने मुखिया के घर से सौ गज की परिधि में मतदान केंद्र बनाये जाने पर रोक लगा दी है. वहीं, मतदान केंद्र की तैयारी को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिया गया है. अधिकारी पंचायत चुनाव की तैयारी में जुट गये हैं. मतदान केंद्रों को तैयार किया जा रहा है. यह भी ध्यान रखा जा रहा है कि आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन हो. चुनाव आयोग के अनुसार थाना, अस्पताल, डिस्पेंसरी, मंदिर एवं अन्य धार्मिक स्थल के आसपास मतदान केंद्र नहीं बनाये जायेंगे. आयोग का निर्धारित कार्यक्रम 1. बूथों की सूची का प्रारूप प्रकाशन एवं दावे तथा आपत्तियों की प्राप्ति – 27 जनवरी से पांच जनवरी2. आपत्तियों का निष्पादन – 27 जनवरी से आठ फरवरी3.बूथों की सूची पर आयोग का अनुमोदन- नौ फरवरी से 20 फरवरी4. आयोग द्वारा अनुमोदित मतदान केंद्रों पर सूची का अंतिम प्रकाशन- 22 फरवरी 5. मतदान केंद्रों की सूची का मुद्रण – 24 फरवरी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन