सभी पदों की बदलेगा आरक्षण रोस्टर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Dec 2015 6:22 PM

विज्ञापन

सभी पदों की बदलेगा आरक्षण रोस्टर गोपालगंज. पंचायत चुनाव में मुखिया, सरपंच सहित सभी पदों का आरक्षण रोस्टर बदलेगा. राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव को लेकर सभी पदों का आरक्षण रोस्टर बदले जाने का निर्णय लिया है. वहीं, वर्ष 2006 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अधिनियमों में भी आयोग के द्वारा संशोधन किया गया […]

विज्ञापन

सभी पदों की बदलेगा आरक्षण रोस्टर गोपालगंज. पंचायत चुनाव में मुखिया, सरपंच सहित सभी पदों का आरक्षण रोस्टर बदलेगा. राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव को लेकर सभी पदों का आरक्षण रोस्टर बदले जाने का निर्णय लिया है. वहीं, वर्ष 2006 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अधिनियमों में भी आयोग के द्वारा संशोधन किया गया है. वर्ष 2011 के पंचायत चुनाव के सभी पदों के आरक्षण को बदला जायेगा, जबकि सभी पदों में 50 प्रतिशत महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित होंगी. राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव दुर्गेश नंदन ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि पंचायतों के आरक्षण रोस्टर का निर्धारण करते हुए प्रस्ताव भेजें, ताकि आयोग के स्तर से पंचायत चुनाव के लिए निर्धारित आरक्षण रोस्टर पर आयोग के स्तर से स्वीकृति दी जा सके. आयोग के द्वारा गोपालगंज जिले के आरक्षण रोस्टर की स्वीकृति के लिए सात जनवरी की तिथि निर्धारित की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन