विफल रही है आइलीग: भूटिया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Dec 2015 6:22 PM
विफल रही है आइलीग: भूटियानयी दिल्ली. पूर्व कप्तान और अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआइएफएफ) के मौजूदा सलाहकार बाईचुंग भूटिया ने स्वीकार किया है कि आठ साल पुराना आइलीग फुटबॉल टूर्नामेंट विफल रहा है और उनका मानना है कि ‘सफल’ इंडियन सुपर लीग (आइएसएल) के आइलीग के साथ संभावित विलय से पहले आइएसएल को कुछ और […]
विफल रही है आइलीग: भूटियानयी दिल्ली. पूर्व कप्तान और अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआइएफएफ) के मौजूदा सलाहकार बाईचुंग भूटिया ने स्वीकार किया है कि आठ साल पुराना आइलीग फुटबॉल टूर्नामेंट विफल रहा है और उनका मानना है कि ‘सफल’ इंडियन सुपर लीग (आइएसएल) के आइलीग के साथ संभावित विलय से पहले आइएसएल को कुछ और सत्र देने चाहिए. वर्ष 2011 में संन्यास लेने से पहले लंबे समय तक भारतीय फुटबॉल के शीर्ष स्टार रहे और 100 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेलनेवाले भूटिया ने कहा कि आइलीग दर्शकों और मीडिया को आकर्षित करने में नाकाम रही है, जबकि दो सत्र पुरानी आइएसएल इसमें सफल रही है. शुक्रवार की रात यहां भारतीय उद्योग परिसंघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भूटिया ने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं, तो आइलीग सफल नहीं थी और यही कारण है कि आइएसएल आयी. फुटबॉल प्रशंसक आइलीग के मैच देखने नहीं आ रहे थे, मीडिया उन्हें (आइलीग मैच) कवर नहीं करना चाहता था.’ उन्होंने कहा, ‘आइलीग अगर सफल होती तो आइएसएल नहीं आती. आइलीग विफल रही और इसलिए आइएसएल शुरु हुई और हमने देखा है कि अब तक यह (आइएसएल) सफल रही है.आइलीग और आइएसएल के संभावित विलय की चर्चाओं के बारे में उनसे पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि तुरंत इन दो लीग के विलय की संभावना नजर नहीं आती. भूटिया सलाहकार के अलावा एआइएफएफ की तकनीकी समिति के प्रमुख की भी भूमिका निभा रहे हैं.खेल में योगदान के लिए पिछले महीने एशियाई फुटबॉल हाल ऑफ फेम में शामिल किये गये भूटिया ने कहा, ‘मैं चाहता हूं कि आइएसएल हो. अगले साल मुझे लगता है कि आइएसएल में मौजूदा पांच की जगह छह भारतीय होने चाहिए. इसके बाद दो या तीन साल में विदेशी खिलाड़ियों की संख्या चार कर देनी चाहिए जो आइलीग में मौजूदा नियम है. इसके बाद ही हम दो लीग के विलय के बारे में सोच सकते हैं.’ भूटिया ने कहा कि जब तक युवा विकास कार्यक्रम पर जोर नहीं दिया जाता तब तक देश में फुटबॉल की स्थिति में सुधार नहीं होगा. इस चर्चा में 2006-2012 तक भारतीय टीम का हिस्सा रहे गौरमांगी सिंह और आइएसएल टीम नार्थइस्ट यूनाइटेड के गोलकीपर टीपी रहनेश के अलावा आइलीग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनंदो धर ने भी हिस्सा लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










