दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Dec 2015 6:21 PM
दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला भोरे . दहेज के लिए एक विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल देने का मामला सामने आया है. इस संबंध में पिता ने अपने दामाद सहित पांच के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है. विश्रामपुर गांव निवासी रामपति यादव ने अपनी पुत्री सविता की शादी […]
दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला भोरे . दहेज के लिए एक विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल देने का मामला सामने आया है. इस संबंध में पिता ने अपने दामाद सहित पांच के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है. विश्रामपुर गांव निवासी रामपति यादव ने अपनी पुत्री सविता की शादी उचकागांव थाना क्षेत्र के पिड़रा गांव निवासी दीनानाथ यादव के पुत्र दीपक कुमार से 3 जुलाई, 2014 को की थी. शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे कार के लिए प्रताड़ित करने लगे. बाद में पीड़िता को जहर देकर मारने की कोशिश की गयी. थोड़े ही दिनों बाद उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया. इस मामले में पांच लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










