कोचिंग के लिए निकली छात्रा का अपहरण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Dec 2015 8:25 PM
कोचिंग के लिए निकली छात्रा का अपहरण हथुआ. अपने घर से कोचिंग के लिए निकली एक छात्रा का अपहरण कर लिया गया. अपहृत छात्रा के पिता द्वारा इस मामले में तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध फुलवरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. अपहृता की तलाश में फुलवरिया पुलिस छापेमारी कर रही है. बताया जाता […]
कोचिंग के लिए निकली छात्रा का अपहरण हथुआ. अपने घर से कोचिंग के लिए निकली एक छात्रा का अपहरण कर लिया गया. अपहृत छात्रा के पिता द्वारा इस मामले में तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध फुलवरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. अपहृता की तलाश में फुलवरिया पुलिस छापेमारी कर रही है. बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के काजीपुर निवासी की 14 वर्षीया पुत्री बथुआ बाजार में कोचिंग के लिए जाती थी. सोमवार को वह जब कोचिंग के लिए गयी, तो वहां से वापस नहीं लौटी. परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










