छापेमारी टीम के जाते ही खुलने लगीं दुकानें
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Dec 2015 7:53 PM
छापेमारी टीम के जाते ही खुलने लगीं दुकानें विजयीपुर. कहते हैं कि ‘तू डाल-डाल, तो मैं पात-पात’ कुछ ऐसा ही हाल है विजयीपुर में दवा दुकानदारों का हाल. स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी के बाद फिर से विजयीपुर में वही हाल देखने को मिल रहा है. पहले की तरह ही दवा की अवैध दुकानें संचालित हो […]
छापेमारी टीम के जाते ही खुलने लगीं दुकानें विजयीपुर. कहते हैं कि ‘तू डाल-डाल, तो मैं पात-पात’ कुछ ऐसा ही हाल है विजयीपुर में दवा दुकानदारों का हाल. स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी के बाद फिर से विजयीपुर में वही हाल देखने को मिल रहा है. पहले की तरह ही दवा की अवैध दुकानें संचालित हो रही हैं. बता दें कि गोपालगंज के औषधि निरीक्षक बृजमोहन प्रसाद ने गुरुवार को विजयीपुर के मझवलिया बाजार में छापेमारी कर बिना लाइसेंस की दवा दुकान चला रहे दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया था. टीम के अाते ही विजयीपुर की लगभग सभी अवैध दुकानें बंद हो गयी थीं, लेकिन जैसे ही टीम वापस गयी, फिर से अवैध कारोबारी अपनी-अपनी दुकानें खोल कर बैठ गये. वहीं दूसरी तरफ गिरफ्तार दवा व्यवसायी कृष्ण कुमार को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










