वार्षिकोत्सव में छात्रों ने दिखायी प्रतिभा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Dec 2015 8:25 PM
वार्षिकोत्सव में छात्रों ने दिखायी प्रतिभा डाॅ नंदी ग्रेस इंगलिश स्कूल की 14 वीं वर्षगांठ मनीफोटो नं-5गोपालगंज. शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देनेवाले शहर के डाॅ नंदी ग्रेस इंगलिश स्कूल की 14 वीं वर्षगांठ बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी. इस अवसर पर आंबेडकर भवन को दुल्हन की तरह सजाया गया था. विद्यालय […]
वार्षिकोत्सव में छात्रों ने दिखायी प्रतिभा डाॅ नंदी ग्रेस इंगलिश स्कूल की 14 वीं वर्षगांठ मनीफोटो नं-5गोपालगंज. शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देनेवाले शहर के डाॅ नंदी ग्रेस इंगलिश स्कूल की 14 वीं वर्षगांठ बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी. इस अवसर पर आंबेडकर भवन को दुल्हन की तरह सजाया गया था. विद्यालय परिवार की तरफ से एक बढ़ कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये. कार्यक्रम का आगाज मुख्य अतिथि तथा गोपालगंज सदर के विधायक सुबास सिंह व बैकुंठपुर के विधायक मिथिलेश तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम की शुरुआत श्रीगणेश गीत पर नृत्य से हुई. बाल कलाकारों ने जोखिम भरे स्टंट सीन दिखा कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. इस मौके पर भाषण, गीत, नृत्य, नाटक आदि के अद्भुत प्रस्तुतियां छात्र-छात्राओं द्वारा दी गयीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










