साइना ने नयी बुलंदियों को छुआ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Dec 2015 6:33 PM
साइना ने नयी बुलंदियों को छुआएजेंसियां, नयी दिल्लीखिलाड़ियों के खराब फॉर्म और फिटनेस समस्याओं से जूझते भारतीय बैडमिंटन के लिए बीता साल औसत ही रहा, हालांकि साइना नेहवाल ने नयी बुलंदियों को छूकर दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बनने का श्रेय हासिल किया. साइना और के श्रीकांत ने इस साल अच्छा प्रदर्शन करके दो-दो खिताब […]
साइना ने नयी बुलंदियों को छुआएजेंसियां, नयी दिल्लीखिलाड़ियों के खराब फॉर्म और फिटनेस समस्याओं से जूझते भारतीय बैडमिंटन के लिए बीता साल औसत ही रहा, हालांकि साइना नेहवाल ने नयी बुलंदियों को छूकर दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बनने का श्रेय हासिल किया. साइना और के श्रीकांत ने इस साल अच्छा प्रदर्शन करके दो-दो खिताब जीते, जबकि पीवी सिंधू, पारुपल्ली कश्यप और अजय जयराम चोटों से जूझते रहे. कुल मिला कर भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी 2014 के बेहतरीन प्रदर्शन को इस साल दोहरा नहीं सके. साइना ने सैयद मोदी ग्रांप्री गोल्ड जीता और उसके बाद पहली बार इंडियन ओपन सुपर सीरीज खिताब अपने नाम किया, जिससे वह विश्व रैंकिंग में नंबर एक तक पहुंची. ओलिंपिक कांस्य पदक विजेता इस खिलाड़ी ने ऑल इंगलैंड और विश्व चैंपियनशिप के अलावा चाइना सुपर सीरीज प्रीमियर के फाइनल में भी जगह बनायी. उसे हालांकि नवंबर में टखने में चोट लगी, जिसकी वजह से वह हांगकांग ओपन नहीं खेल सकी, लेकिन सत्र के आखिरी बीडब्ल्यूएफ सुपर सीरीज फाइनल्स में उसने शानदार वापसी करते हुए दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी कैरोलिना मारिन को दूसरे मैच में हराया. फिटनेस समस्या को लेकर वह सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाइ नहीं कर सकी. पिछले साल विश्व चैंपियनशिप पदक समेत पांच कांस्य जीतनेवाली सिंधु के बायें पैर में स्ट्रेस फ्रेक्चर हो गया था, जिससे पूरे सत्र में उसके प्रदर्शन पर असर पड़ा. चोट से उबरने के बाद सिंधु ने अक्तूबर में डेनमार्क में पहली बार सुपर सीरीज फाइनल में जगह बनायी. उसने मकाऊ ओपन ग्रांप्री गोल्ड में खिताब की हैटट्रिक लगा कर साल का एकमात्र खिताब अपने नाम किया. पुरुष वर्ग में किदांबी श्रीकांत ने चाइना ओपन में दो बार के ओलिंपिक चैंपियन लिन डैन को हराने के बाद खिताब अपने नाम किया. उसने सत्र के पहले हाफ में स्विस ओपन और इंडिया ओपन जीते और जून में विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान तक पहुंचा.दूसरे हाफ में उसका फॉर्म खराब हुआ और रैंकिंग में गिरावट आयी. वह खिताब जीतने के करीब इस महीने की शुरुआत में ही पहुंच सका, जब इंडोनेशिया मास्टर्स के फाइनल में जगह बनायी. बीडब्ल्यूएफ सुपर सीरीज फाइनल्स में वह एक भी मैच नहीं जीत पाया. राष्ट्रमंडल खेल चैंपियन कश्यप ने सैयद मोदी ग्रांप्री गोल्ड में खिताब के साथ आगाज किया. जून में इंडोनेशिया ओपन में वह सेमीफाइनल तक पहुंचा, जिसमें उन्होंने दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी चेन लोंग को भी हराया. वह सिंगापुर ओपन में भी सेमीफाइनल तक पहुंचा. फ्रेंच ओपन सुपर सीरीज में लगी मांसपेशी की चोट के कारण वह सत्र के बाकी टूर्नामेंट नहीं खेल सका. कंधे की चोट से जूझ रहे अजय जयराम मलयेशिया मास्टर्स, स्विस और और रूस ओपन के सेमीफाइनल तक पहुंचे. कोरिया ओपन में उसने पहली बार सुपर सीरीज फाइनल में जगह बनायी और अक्तूबर में डच ओपन ग्रांप्री जीता. एसएस प्रणय अपने कैरियर की सर्वश्रेष्ठ 12वीं श्रैंकिंग तक पहुंचा, लेकिन कोई खिताब नहीं जीत सका.पुरुष युगल में मनु अत्री और बी सुमीत रेड्डी के लिए यह साल अच्छा रहा, जिन्होंने कई ग्रांप्री, ग्रांप्री गोल्ड और इंटरनेशनल चैलेंज टूर्नामेंट जीत कर विश्व रैंकिंग में 19वां स्थान हासिल किया. दोनों ने बेल्जियम इंटरनेशनल चैलेंज और लागोस इंटरनेशनल चैलेंज जीता, जबकि डच गोपन ग्रांप्री, प्राग ओपन इंटरनेशनल चैलेंज, ग्वाटेमाला इंटरनेशनल चैलेंज और यूएस ओपन ग्रांप्री गोल्ड के फाइनल में पहुंचे. राष्ट्रमंडल खेल 2010 चैंपियन ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा ने जून में कनाडा ओपन ग्रांप्री जीता और यूएस ओपन ग्रांप्री गोल्ड के फाइनल में पहुंची. यह साल विवादों से भी अछूता नहीं रहा. पांच साल पहले खेलरत्न और पद्मश्री पानेवाली साइना को काफी निराशा हुई, जब खेल मंत्रालय ने पद्म भूषण पुरस्कार के लिए उनका नाम खेल मंत्रालय को नहीं भेजा. उसने ट्विटर पर नाराजगी जाहिर की, जिसके बाद मंत्रालय ने उसके नाम की अनुशंसा की हालांकि उसे पुरस्कार नहीं मिला. ज्वाला और अश्विनी ने खेल मंत्रालय और मुख्य राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद पर भड़ास निकाली, जब उनका नाम अप्रैल में टीओपी योजना में शामिल नहीं किया गया. बाद में सितंबर में उनका नाम इस याजना में शामिल किया गया. भारतीय बैडमिंटन संघ को भी पूर्व व्यावसायिक साझेदार स्पोर्टी सोल्यूशंस से करार खत्म करने के बाद कानूनी विवाद के कारण इंडियन बैडमिंटन लीग का नाम बदलकर प्रीमियर बैडमिंटन लीग करना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










