क्रिसमस के स्वागत में सज रहा बाजार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Dec 2015 7:44 PM

विज्ञापन

क्रिसमस के स्वागत में सज रहा बाजार ग्रीटिंग्स कार्ड पांच रुपये में, तो एक सौ एक रुपये में बिक रहीं मूर्तियां क्रिसमस ट्री बच्चों को कर रहा आकर्षितफोटो- 4गोपालगंज. क्रिसमस का त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे बाजार में चहल-पहल बढ़ती जा रही है. बाजार में एक से बढ़ कर एक बधाई संदेश पत्र, […]

विज्ञापन

क्रिसमस के स्वागत में सज रहा बाजार ग्रीटिंग्स कार्ड पांच रुपये में, तो एक सौ एक रुपये में बिक रहीं मूर्तियां क्रिसमस ट्री बच्चों को कर रहा आकर्षितफोटो- 4गोपालगंज. क्रिसमस का त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे बाजार में चहल-पहल बढ़ती जा रही है. बाजार में एक से बढ़ कर एक बधाई संदेश पत्र, क्रिसमस ट्री एवं घर सजाने का सामान उपलब्ध है. बावजूद इसके लोगों की मांग पर पर दुकानदारों ने क्रिसमस से संबंधित विभिन्न प्रकार के सामान को मंगा रखा है. आकर्षक कार्ड व क्रिसमस ट्री अपने बेहतरीन लूक के कारण लोगों का मन मोह रहे हैं. मौनिया चौक, थाना चौक, मेन रोड, घोष मोड़, आंबेडकर चौक पर उपहार की दुकानें बहुरंगी चीजों से सजी हैं. यहां स्टोन डस्ट से तैयार प्रभु यीशु, माता मरियम की तरह -तरह की मूर्तियां की सेट, क्रिसमस किट, लाइट-साउंड क्रिप्स जैसी वस्तुएं मसीहियों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं. घर और क्रिप्स को सजाने के लिए रंग-बिरंगे सितारों की पूरी रेंज हैं. कई तरह के क्रिसमस ट्री, बधाई संदेश पत्र, रेडियम वाला हैगिंंग, जिंजल बेल्स की अलग-अलग डिजाइनें भी खास हैं. मेंजर सीन में भी पूरी विविधता है. बुक सेंटर के अमर कुमार के मुताबिक मंजर सीन, चरनी दृश्य के क्रिसमस किट में जीसस, मदर मैरी, जोसेफ, वाइस मेन, एंजेल, एनीमल्स आदि शामिल हैं, जो करीब डेढ़ हजार रुपये तक के क्रिसमस किट में चार से बारह इंच तक के खिलौना उपलब्ध है. क्रिसमस, कार्ड पांच रुपये से लेकर सौ रुपये में भी बिक रहे हैं. सबसे महंगे कार्ड की कीमत पांच सौ रुपये है. उसकी खूबसूरती लोगों को आकर्षित कर रही है. जहां तक क्रिसमस ट्री की बात है, तो उसकी कीमत पचास रुपये से लेकर सात सौ रुपये तक है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन