गोपालगंज में कड़ी सुरक्षा के बीच कल होगी सिपाही भर्ती परीक्षा, 4260 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Updated:
विज्ञापन

Gopalganj News: गोपालगंज में कल सिपाही भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित होगी. जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर 4260 अभ्यर्थी शामिल होंगे. प्रशासन ने सुरक्षा और कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं.

विज्ञापन

Gopalganj News: (विकाश दुबे) बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल और चलंत दस्ता सिपाही के पदों पर नियुक्ति के लिए केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा रविवार को जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर होगी. परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. सुरक्षा, निगरानी और कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं. पहले दिन जिले के तीन केंद्रों पर कुल 4260 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे.

4236 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आयोजित हो रही परीक्षा

राज्य स्तर पर आयोजित इस परीक्षा के माध्यम से मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में मद्य निषेध सिपाही, गृह विभाग के कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षणालय में कक्षपाल तथा परिवहन विभाग में चलंत दस्ता सिपाही के कुल 4236 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी. गोपालगंज के अलावा सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण समेत आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के पहुंचने की संभावना है.

दंडाधिकारी और पुलिस बल रहेंगे तैनात

जिला प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की है. केंद्रों के आसपास विशेष निगरानी रखी जाएगी और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी. अधिकारियों को लगातार मॉनिटरिंग और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं.

सांकेतिक तस्वीर

दो पालियों में होगी परीक्षा

पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी. पहली पाली के अभ्यर्थियों को सुबह 8 बजे से 9 बजे तक और दूसरी पाली के अभ्यर्थियों को दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा. निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी.

एडमिट कार्ड और फोटो पहचान पत्र अनिवार्य

परीक्षार्थियों के लिए ई-एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र रखना अनिवार्य किया गया है. आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस अथवा पासपोर्ट पहचान के लिए मान्य होंगे. यदि प्रवेश पत्र पर फोटो स्पष्ट नहीं है, तो सत्यापित फोटो और आवश्यक घोषणा पत्र भी प्रस्तुत करना होगा.

ओएमआर शीट भरने में बरतनी होगी सावधानी

परीक्षा ओएमआर शीट पर आयोजित होगी. अभ्यर्थियों को रोल नंबर, प्रश्न पुस्तिका संख्या, हस्ताक्षर और अन्य आवश्यक विवरण सही तरीके से भरने के निर्देश दिए गए हैं. किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर उत्तर पुस्तिका अमान्य घोषित की जा सकती है.

मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूरी तरह प्रतिबंध

परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर और अन्य संचार उपकरण ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा. जांच के दौरान प्रतिबंधित उपकरण मिलने या अनुचित साधनों का उपयोग करने पर संबंधित अभ्यर्थी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Ai सांकेतिक तस्वीर

परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की संख्या

पहली पाली

  • वीएम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय – 360
  • डीएवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय – 8
  • एसएस बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय – 912

दूसरी पाली

  • वीएम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय – 192
  • डीएवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय – 888
  • एसएस बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय – 1080

कुल मिलाकर दोनों पालियों में 4260 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे.

इसे भी पढ़ें: गोपालगंज के किसानों के लिए खुशखबरी: 75% अनुदान पर मिलेगा नारियल का पौधा, पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलेगा लाभ

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय मुख्यधारा की पत्रकारिता में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल (Prabhat Khabar Digital) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. राष्ट्रीय राजनीति और बिहार की राजनीति पर उनकी लेखनी विशेष रूप से पहचान रखती है.

वर्तमान में वह बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राज्य स्तरीय मुद्दों पर भी नियमित रूप से समाचार, विश्लेषण और समसामयिक विषयों पर लेख प्रकाशित कर रहे हैं. स्थानीय घटनाक्रम को व्यापक संदर्भ में प्रस्तुत करना और महत्वपूर्ण मुद्दों को तथ्यपरक एवं सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन